
Jodhpur News: जोधपुर के पीपाड़ में जिंदा युवक के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। युवक की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। वह ई-मित्र पर अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने गया। तब उसे डाटाबेस में अपने मृत घोषित कर देने का पता चला।
अधिकारियों को इस संबंध में बताया तो उन्होंने भी बात को अनसुना कर दिया और उसे धक्के देकर बाहर निकाल दिया। इसे पूरे घटनाक्रम से आहत होकर युवक कलक्ट्रेट पहुंचा और एक तख्ती लेकर खड़ा हो गया। तख्ती पर लिखा था- 'मेरा नाम सुमेर है, मैं अभी जिंदा हूं'
युवक का कहना है कि उसने सभी जगह अपने जिंदा होने का सबूत दिया। इसके बाद भी किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। उसे उसका मृत्यु प्रमाण-पत्र भी नहीं दिया जा रहा है, जिससे वह इन दस्तावेज को सही करवा सके। युवक ने बताया कि एडीएम ग्रामीण ने इस मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
युवक ने अपने पिता पर मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने का आरोप लगाया। युवक जोधपुर के पीपाड़ सिटी के उचियादा बेरा का रहने वाला है। उसका नाम सुमेरसिंह पुत्र सोहनलाल कच्छवाह (23) है। युवक ने इस संबंध में कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। युवक का कहना है कि उसके पिता ने ही उसका मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाया है। इसका कारण क्या रहा, इस बारे में उसे कुछ नहीं पता।
युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपना मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने और डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने के लिए ई-मित्र पर गया था। ई-मित्र से पता चला कि उसका नाम सभी डॉक्यूमेंट से हट गया है। इसके बाद जब उसने 181 हेल्पलाइन पर पता लगाया तो जानकारी मिली कि डाटाबेस में उसे मृत बता रखा है।
Updated on:
01 Oct 2024 09:20 am
Published on:
01 Oct 2024 08:37 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
