7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2024: राजस्थान से मानसून की विदाई को लेकर IMD ने की बड़ी भविष्यवाणी, जानिए कब मिलेगी उमस से राहत

Monsoon 2024: मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कुछ और हिस्से से अगले एक दो दिन में मानसून के रुखस्त होने की उम्मीद है।

less than 1 minute read
Google source verification
Monsoon 2024

Monsoon 2024: मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को उमस भरा मौसम रहा। दिनभर उमस ने परेशान किए रखा। जोधपुर में शाम को एकाएक बादलों की आवाजाही के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक तेज बौछारें गिरने से सड़कों पर पानी बहने लग गया। मानसून की विदाई के बावजूद बारिश देखकर शहरवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह स्थानीय बारिश थी।

मानसून राजस्थान के आधे से अधिक हिस्से से जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कुछ और हिस्से से अगले एक दो दिन में मानसून के रुखस्त होने की उम्मीद है। जोधपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक था। सुबह करीब 80 प्रतिशत नमी थी।

अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री रहने के बावजूद उमस ने पसीना-पसीना कर दिया। दोपहर में भी आपेक्षिक आद्रर्ता 54 प्रतिशत तक थी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में अब नमी कम होने के बाद ही उमस से राहत मिलेगी। नमी का स्तर 20 से 50 प्रतिशत आने पर उमस का असर कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- आवक सुधरी तो सिंचाई पानी पांच बारी, नहीं तो मिलेगी चार बारी, रेग्यूलेशन पर कई घंटे मंथन