
जोधपुर। सरकारी अस्पताल में स्टाफ की लापरवाही के बाद एक नवजात के झुलसने का मामला सामने आया है। घटना जोधपुर के पोकरण उप जिला अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि नवजात के जन्म के बाद अस्पताल स्टाफ ने शिशु को हीटर के नजदीक लिटा दिया। जिससे नवजात झुलस गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी तो, वह आनन-फानन में अस्पताल के चिकित्सक के पास पहुंचे। जिसके बाद चिकित्कों ने नवजात गंभीर अवस्था को देखते हुए जोधपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, नवजात ऑक्सीजन की कमी महसूस कर रहा था, साथ ही शिशु का स्किन झुलसकर उतरने लगा था। घटना सामने आने के बाद परिजन बेचैन हो गए। उन्होंने चिकित्सकों से विनती कर बेहतर इलाज करने का अनुरोध किया । उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के आरोप भी लगाए। घटना की जानकारी के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा है।
Published on:
27 Jan 2024 08:54 pm
