10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
VIDEO: इस व्यक्ति को भारी पड़ा 5 मिनट के लिए ऑफिस छोड़ना,वजह जानकर आप भी हो जाएंगे दंग
Play video

VIDEO: इस व्यक्ति को भारी पड़ा 5 मिनट के लिए ऑफिस छोड़ना,वजह जानकर आप भी हो जाएंगे दंग

इस व्यक्ति को भारी पड़ा 5 मिनट के लिए ऑफिस छोड़ना,वजह जानकर आप भी हो जाएंगे दंग
Google source verification

जोधपुर

image

Rajesh

Jun 09, 2018

जोधपुर

राजस्थान के बनाड़ रोड स्थित मार्बल गोदाम के संचालक को पांच मिनट के लिए ऑफिस सूना छोडऩा उस समय भारी पड़ गया, जब दो युवकों ने टेबल की दराज से अस्सी हजार रुपए व दस्तावेज का बैग चुरा लिया। ये मामला सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में युवकों की हरकत कैद हो गई। जिसके बाद संचालक ने बनाड़ थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार भदवासिया में राजाराम नगर निवासी विनोदकुमार गोयल की बनाड़ रोड पर अरिहंत ऑटोमोबाइल के सामने दिव्या मार्बल नामक मार्बल का गोदाम है। बता दे कि गुरुवार अपराह्न 3.30 बजे गोयल ने ऑफिस की टेबल की दराज में बैग रख दिया। उसमें 80 हजार रुपए व पेन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम, क्रेडिट कार्ड व पांच हजार और सात हजार रुपए के दो चेक थे।


बैग रखने के बाद वह लघुशंका करने चला गया। पांच मिनट बाद वह लौटा तो दराज खुली व बैग गायब था। ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो एक युवक दराज से बैग गायब कर रहा था। बाहर एक युवक बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। बैग लेकर युवक अपने साथी के साथ भाग निकला।