10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति के साथ घर लौट रही महिला के गले से चेन लूटी

- हेलमेट पहने बाइक सवार लुटेरा फरार, फुटेज से तलाश
less than 1 minute read
Google source verification
पति के साथ घर लौट रही महिला के गले से चेन लूटी

पति के साथ घर लौट रही महिला के गले से चेन लूटी

जोधपुर.
देवनगर थानान्तर्गत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के प्रथम पुलिया में सरकारी कॉलेज के सामने मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहने लुटेरे ने मोपेड सवार महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। वारदातस्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज से लुटेरे की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार चौहाबो में सेक्टर ९ निवासी रामचन्द्र जनवानी पुत्र किशोरीलाल सिंधी बुधवार रात साढ़े बारह बजे पत्नी तुलसी के साथ जालोरी गेट से दूध लेने के बाद मोपेड पर घर लौट रहा था। प्रथम पुलिया स्थित सरकारी कॉलेज के पास पहुंचने पर पीछे से मोटरसाइकिल सवार युवक पास आया। हेलमेट पहने युवक ने महिला के गले में झपट्टा मारा और सोने की एक तोला चेन लूटकर भाग निकला। रामचन्द्र ने लुटेरे का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वो तेज रफ्तार से भाग निकला।
बाद में दम्पती नजदीक स्थित देवनगर थाने पहुंचे और वारदात की जानकारी दी। पुलिस हरकत में आई और तलाश शुरू कराई।

एक ही लुटेरे ने की दो वारदातें
पुलिस ने वारदातस्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए तो बाइक सवार हेलमेट पहने युवक नजर आ गया। इसी हुलिए व बाइक और हेलमेट पहने युवक ने गत सोमवार रात बरकतुल्लाह खां स्टेडियम के पास एसीपी कार्यालय के सामने महिला के गले से सोने की चेन लूटी थी। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों वारदातें एक ही युवक ने की है। फुटेज के आधार पर तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।