10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेनिवाल ने लिया संज्ञान

पत्रिका ने खबर से उजागर की छात्राओं की खुले ग्राउंड में सोने की समस्यागोशाला मैदान पहुंचकर देखी व्यवस्थाअधिकारियों को दिये निर्देश
less than 1 minute read
Google source verification
Chairman of Child Protection Commission Beniwal took cognizance

Chairman of Child Protection Commission Beniwal took cognizance

जोधपुर. शिक्षा विभाग की ओर से 64वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता (14 से कम आयु वर्ग छात्रा) में भाग लेने प्रदेशभर से आई छात्राओं के लिए विभाग और आयोजक स्कूल की ओर से ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। राजस्थान पत्रिका ने गोशाला मैदान में सो रही छात्राओं की फोटो-खबर प्रकाशित करने के बाद शनिवार को बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनिवाल प्रतियोगिता स्थल पंहुची। वहां उन्होंने बाहर से खेलने आयी छात्राओं के रहने-खाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्या भी सुनी। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रेमसिंह सांखला, प्रारंभिक जिला शिक्षाधिकारी संतोष व अन्य अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित थे। बेनिवाल ने शिक्षा अधिकारी को प्रतियोगिता में भाग लेने आयी टीमों के ठहरने व खाने की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये।

ये था मामला हालत
राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने आयी छात्रा खिलाडि़यों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था नही होने से देर रात खुले मैदान में सोना पड़ा। इस प्रतियोगिता की आयोजक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेघवाल बस्ती है। प्रतियोगिता 18 सितम्बर तक चलेगी। अंडर 17 व 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता भी जोधपुर में राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में कराई जा रही है।

जिला शिक्षाधिकारी के पति ने ये दिया जवाब
स्कूली छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था नहीं होने और देर रात तक खुले मैदान पर रहने का कारण जानने के लिए प्रारंभिक जिला शिक्षाधिकारी संतोष से बात करने का प्रयास किया। फोन उनके पति ने उठाया और बोले- 'एक अधिकारी कहां-कहां ध्यान रखेगा। आयोजक स्कूल को व्यवस्था करनी चहिए।