10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात सड़कों पर निकले वाहनों के चालान, कई जब्त

- पावटा चौराहे पर पुलिस उपायुक्त धर्मेन्द्रसिंह की अगुवाई में जांच, वाहनों की कतारें लगी
less than 1 minute read
Google source verification
Challans of vehicles that came out on the streets late at night

देर रात सड़कों पर निकले वाहनों के चालान, कई जब्त,देर रात सड़कों पर निकले वाहनों के चालान, कई जब्त

जोधपुर.
कोरोना की वजह से से रात दस से सुबह पांच बजे तक लॉक डाउन के बावजूद सड़कों पर आवाजाही रोकने के लिए पुलिस ने शनिवार देर रात सख्ती बरती और कई जगह वाहनों के चालान बनाकर जब्त किए गए। पावटा चौराहे पर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह की अगुवाई में महामंदिर व उदयमंदिर थाना पुलिस ने सघन जांच शुरू की तो वाहनों की कतारें लग गईं।
सिर्फ ट्रक व इमरजेंसी के लिए छूट

राज्य सरकार ने रात दस से सुबह पांच बजे तक लॉक डाउन लगा रखा है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं और चिकित्सकीय इमरजेंसी वालों को ही छूट है। पुलिस ने पावटा चौराहे के दोनों तरफ जांच शुरू की तो दुपहिया और चार पहिया वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। पुलिस ने सभी के चालान बनाए और कई वाहन जब्त भी किए। सिर्फ माल ले जा रहे ट्रक व चिकित्सकीय कार्य से निकलने वालों को छूट दी गई। इस दौरान शराब के नशे में मिले एक व्यक्ति के खिलाफ १८५एमवी एक्ट में कार्रवाई भी की गई।
पत्रिका की खबर का असर

राजस्थान पत्रिका ने शुक्रवार के अंक में रात दस बाद लॉक डाउन की पालना न होने को लेकर 'ढीली होती जा रही रात १० बजे बाद कफ्र्यू की पालनाÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर ध्यान उजागर किया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी।