11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur: बुध गुरु को हल्की बरसात की संभावना

jodhpur news - मानसून की पश्चिमी शाखा श्रीगंगानगर के पास पहुंची
less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur: बुध गुरु को हल्की बरसात की संभावना

Jodhpur: बुध गुरु को हल्की बरसात की संभावना

जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को भी उमस भरी तपिश ने लोगों को बेहाल किए रखा उधर हिमालय की तलहटी पर गई मानसून की तरफ लाइन का पश्चिमी हिस्सा श्रीगंगानगर के पास पहुंच गया जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को बूंदाबांदी से लेकर हल्के बरसात हुई मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून फिर से सक्रिय होगा जोधपुर में बुधवार और गुरुवार को हल्की बरसात की संभावना है हालांकि इसके बाद भी बादलों की गर्जना और बरसात का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है।

सूर्य नगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हवा में 95% पात्रता होने की वजह से सुबह से ही घने बादलों की आवाजाही लगी रही ठंडी हवा के कारण सुबह-सुबह गर्मी से कुछ राहत थी लेकिन सूरज के 37 पर चढ़ने के साथ ही उमस ने शहर को अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया लोग गर्मी से परेशान होना शुरू हो गए हालांकि सुबह बूंदाबांदी हुई मौसम विभाग में 0.1 मिलीमीटर बरसात दर्ज की दोपहर में तापमान 37.9 डिग्री पर पहुंचा दिनभर तेज हवा के झोंके चलते रहे। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा मौसम रहा ओसियां और तिंवरी में तेज बरसात हुई।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 28.2 और अधिकतम 39.2 डिग्री मापा गया वही बाड़मेर में रात का पारा 29.3 और दिन का 37.9 डिग्री रहा।

सक्रिय होगा अब मानसून
9 जुलाई को मानसून की तरफ रेखा के हिमालय की तलहटी पर शिफ्ट होने के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आ गई थी मौसम विभाग के अनुसार रविवार शाम को तरफ लाइन का पश्चिमी हिस्सा श्रीगंगानगर और पूर्वी हिस्सा तलहटी के पास ही बना हुआ था सोमवार से मानसून की तरफ लाइन के नीचे रखने का पूर्वानुमान है