
MIA----- चौपड़ा अध्यक्ष व संचेती सचिव निर्वाचित
जोधपुर।
मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए) के 39वें वार्षिक वर्ष 2021-22 के वार्षिक चुनाव गुरुवार को सर्वसम्मति से एमआईए सभागार में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी श्यामकमल शर्मा ने बताया कि निर्विरोध रूप से हुए चुनाव में भंवरलाल चौपड़ा को पुन: अध्यक्ष व निलेश संचेती को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया। नरेश बोथरा व मुकेश खत्री उपाध्यक्ष, गोविंद अग्रवाल व गुमानाराम जांगिड़ सहसचिव, पंकज राठी कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित 15 कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में पारसमल धारीवाल, धनराज चौहान, श्रेयांस मेहता, श्रीकान्त शर्मा, मनीष खत्री, रमन सिंहल, ईमरान खान, निलेश भंसाली, संजय छाजेड़, सागर मोहनोत, अंकुश सिंहल, विनोद परिहार, रतन माहेश्वरी, संदीप चौधरी, प्रवीण कंसारा निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किए गए।नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौपड़ा व सचिव संचेती ने पुन: निर्विरोध निर्वाचित होने पर एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कार्यकारिणी एसोसिएशन के सभी पूर्व अध्यक्षों व वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग व मार्गदर्शन में कार्य करते हुए औद्योगिक विकास व विस्तार के लिए सकारात्मक प्रयास करेगी। एमआईए के पूर्व अध्यक्ष व रीको के निदेशक सुनील परिहार ने शांतिपूर्ण व निर्विरोध निवार्चन के लिए सभी उद्यमियों का आभार प्रकट किया।
Published on:
24 Jun 2021 11:07 pm
