10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY—-ओलंपिक दल की जीत की कामना के लिए चीयर फोर इंडिया दौड़

- रेलवे खिलाडिय़ों व बच्चों ने लिया भाग
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 23, 2021

RAILWAY----ओलंपिक दल की जीत की कामना के लिए चीयर फोर इंडिया दौड़

RAILWAY----ओलंपिक दल की जीत की कामना के लिए चीयर फोर इंडिया दौड़

जोधपुर।
टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय ओलंपिक दल के उत्साहवर्धन व उनकी जीत की कामना के लिए जोधपुर रेल मण्डल की ओर से शुक्रवार को 'चीयर फोर इंडियाÓ दौड़ आयोजित की गई। रेलवे स्टेडियम में आयोजित इस दौड़ को मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने झण्डी दिखाकर रवाना किया ।
भारतीय रेलवे की ओर से भारतीय दल का उत्साह व मनोबल बढाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया गया है। अभियान में शुक्रवार से टोक्यो में शुरू हो रहे ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाडिय़ों के लिए शुभकामनाओं संदेश को देशभर से व्यापक समर्थन देने के लिए दौड़ आयोजित की गई। जोधपुर मण्डल खेलकूद संघ के सचिव व वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर रवि मीणा ने बताया रेलवे स्टेडियम में आयोजित दौड में रेलवे खिलाडियों व बच्चों ने भाग लिया । रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत स्लोगन के साथ एक बैनर भी बनाया गया है। बैनर का प्रयोग करके सेल्फ ी लेकर उसे सोशल मीडिया पर लगा सकते है।