10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज से तीन दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे

गहलोत तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज से तीन दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज से तीन दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे

जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे। इसमें दो दिन जोधपुर व बीच में एक दिन गुजरात के नाम होगा।मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रातः 11.30 बजे यहां पहुंचेंगे तथा दोपहर 12 बजे राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यो के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। शाम 4 बजे रेजीडेंसी रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिजिफेस्ट जॉब फेयर एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा सांय 6 बजे अहमदाबाद रवाना होंगे। शनिवार रात 10 बजे अहमदाबाद से पुन: जोधपुर पहुंचेंगे। 13 नवंबर को प्रातः 11.30 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में राजस्थान डिजिफेस्ट जोधपुर-2022 में भाग लेंगे तथा सांय 5 बजे होटल चन्द्रा इम्पीरियल के बैंक्वेट हॉल में आयोजित माणक अलंकरण सम्मान समारोह में भाग लेंगे। सांय 6.30 बजे मण्डोर उद्यान स्थित देवल पर थ्री डी लाइट एण्ड साउण्ड शो का लोकार्पण करेंगे तथा 7.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इधर, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा रहा। तीन दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री से कांग्रेस नेताओं की भी मुलाकात होगी।