10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM—मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से कोविड का डटकर मुकाबला करने का किया आह्वान

- कर्मचारी संगठनों ने सीएम की वीसी में लिया भाग
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 06, 2020

CM---मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से कोविड का डटकर मुकाबला करने का किया आह्वान

CM---मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से कोविड का डटकर मुकाबला करने का किया आह्वान

जोधपुर।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा गुरुवार को राज्य के कर्मचारी संगठनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जोधपुर के कर्मचारी संगठनों ने भी भाग लिया। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने कोविड-19 महामारी से कर्मचारियों को डटकर मुकाबला कर हराने का आह्वान किया। साथ ही जमीनी स्तर पर इस बीमारी से लडऩे में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के सुझाव मांगे । गहलोत ने अगली बार कर्मचारियों की मांगों और मांग पत्र पर विचार करने के लिए उपस्थित रहने व कर्मचारियों को अपनी मांगें बताने को कहा।

इन संगठनों ने लिया भाग

राजीव गांधी सेवा केंद्र जोधपुर में जोधपुर के कर्मचारी वीसी से जुड़े। वीसी में राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चौधरी, राजस्थान पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सोहन डारा, राजस्थान पंचायती राज कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री शंभूसिंह मेड़तिया, राजस्थान प्रबोधक संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवीलाल सोलंकी, राजस्थान पैराटीचर संघ के प्रदेशाध्यक्ष आनंद सिंह नरुका, एकाउंटेंट संघ के प्रदेशाध्यक्ष केवलचंद गहलोत, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से सुनील, रेसा पी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजूराम चौधरी, रेडियोग्राफ र संघ के प्रदेशाध्यक्ष अचलाराम गोदारा सहित कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।