10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यकर्ताओं और फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री गहलोत

बाड़मेर जिले के पचपदरा में रिफाइनरी का अवलोकन करने बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार शाम हैलिकाफ्टर से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे और विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना हो गए।
2 min read
Google source verification
कार्यकर्ताओं और फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री गहलोत

कार्यकर्ताओं और फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री गहलोत


जोधपुर. बाड़मेर जिले के पचपदरा में रिफाइनरी का अवलोकन करने बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार शाम हैलिकाफ्टर से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे और विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना हो गए। इससे पहले एयरपोर्ट के बाहर आकर कार्यकर्ताओं व फरियादियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए शाम ४ बजे ही कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर इकट्टा हो गए थे। कई कार्यकर्ताओं ने अपने दुखड़े भी सुनाए। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट के बाहर करीब पन्द्रह मिनट तक सभी से मिले। कई सामाजिक संगठनों ने अपने कार्यक्रम के विमोचन कराए। एयरपोर्ट पर शहर विधायक मनीषा पंवार, बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल, लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई, लोहावट विधायक किसनाराम विश्नोई, उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार के अलावा विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के महानगर अध्यक्ष कैलाश वर्मा के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने गहलोत से मुलाकात कर जुलाई 2019 से 5 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने की मांग की।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मारवाड़ का दौरा कर प्रदेश की महत्वाकांक्षी रिफाइनरी परियोजना की उम्मीदों को पंख लगा दिए। गहलोत ने बाड़मेर के पचपदरा स्थित रिफाइनरी साइट का दौरा कर अब तक हुए कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने एचपीसीएल और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में रिफाइनरी के लिए 'टारगेट २०२२Ó की याद दिलाते हुए कहा कि काम में देर नहीं होनी चाहिए। पचपदरा से जयपुर जाते वक्त जोधपुर हवाई अड्डे पर कुछ देर रुके गहलोत ने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात की। इससे पहले गहलोत ने जालोर जिले के पथमेड़ा गोधाम में आयोजित कामधेनु शक्तिपीठ स्थापना महोत्सव में भी शिरकत की।

गहलोत सोमवार सुबह भीलवाड़ा, जालोर व बाड़मेर जिलों के दौरे पर निकले थे। भीलवाड़ा व जालारो के बाद वे बाड़मेर के पचपदरा पहुंचे। रिफाइनरी के निर्माण कार्र्यों का जायजा लिया।