10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रमुख शासन सचिव महाजन ने देखा जोधपुर में कफ्र्यू क्षेत्र और निगम का सेंट्रल किचन, सर्किट हाउस में ली बैठक

जिला प्रभारी सचिव व प्रमुख शासन सचिव जल संसाधन नवीन महाजन ने गुरुवार को जोधपुर में कोविड-19 के दौरान जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं व कफ्र्यू क्षेत्र का दौरा किया। शाम को सर्किट हाउस में जिला प्रशासन व मेडिकल विंग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
less than 1 minute read
Google source verification
Chief Secretary naveen mahajan visited curfew areas in jodhpur

प्रमुख शासन सचिव महाजन ने देखा जोधपुर में कफ्र्यू क्षेत्र और निगम का सेंट्रल किचन, सर्किट हाउस में ली बैठक

जोधपुर. जिला प्रभारी सचिव व प्रमुख शासन सचिव जल संसाधन नवीन महाजन ने गुरुवार को जोधपुर में कोविड-19 के दौरान जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं व कफ्र्यू क्षेत्र का दौरा किया। शाम को सर्किट हाउस में जिला प्रशासन व मेडिकल विंग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

महाजन ने प्रात: कोविड-19 के तहत शहर के जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार कोई भी भूखा नहीं रहे, इसको लेकर नगर निगम की ओर से संचालित सेंट्रल किचन का अवलोकन किया। यहां आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि प्रतिदिन 22 हजार भोजन पैकट तैयार करवाए जाते है और 17 हजार के करीब पैकेट भामाशाहों के सहयोग से वितरित होते हैं। इसके बाद उन्होंने आंगणवा में बनाये गए क्वारेंटाइन सेन्टर की व्यवस्थाएं देखी। वहां रहने, खाने, पानी, टॉयलेट, चाय, नाश्ते व साफ -सफाई, सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली। उन्हें आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुल सचिव अरूण पुरोहित, जेडीए उपायुक्त ओपी विश्नोई ने सेंटर में 743 लोगो को रखे जाने की जानकारी दी।

महाजन ने यहां कैमरों की संख्या बढ़ाने को कहा
कफ्र्यू क्षेत्र का दौरा नागौरी गेट, नई सड़क, हाथीराम को ओडा, बड़लों को चौक, मेड़ती गेट, सहित अन्य कफ्र्यू वाले क्षेत्रों का दौरा किया। डी.सी.पी इस्ट धर्मेन्द्र सिंह से बात की, व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जिसमें दवाइयों, राशन, गैस, सब्जी सहित अन्य वस्तुओं की सप्लाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा। पुलिस मित्रों से भी बातचीत की।