10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरज के पास नजर आया गोलाकार में घेरा

लोहावट. शनिवार को लोहावट कस्बे में सूरज के पास गोलाकार में घेरा बना हुआ नजर आया।
2 min read
Google source verification
Circular girth near the sun in lohawat

सूरज के पास नजर आया गोलाकार में घेरा

लोहावट. आमतौर पर रात्रि में चांद के ईद-गिर्द मौसम में बदलाव से गोलाकार में घेरे नजर आते रहते है, लेकिन शनिवार को लोहावट कस्बे में सूरज के पास गोलाकार में घेरा बना हुआ नजर आया। सूरज के चारों तरफ घेरा देखकर कई लोग एक बारगी तो आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने कस्बे में इस नजारे को देखकर लोग आपस में कई प्रकार के कयास लगाते रहे। इतना ही नहीं यह अद्भुत दृश्य करीब दो घंटे तक खुली आंखों से देखा गया। सूरज के पास गोलाकार में बना घेरा कस्बे में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। लोहावट कस्बे में सुबह करीब दस बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद बादलों के छंटने के साथ ही करीब ग्यारह बजे सूरज के पास गोलाकार में बना घेरा नजर आया। घेरे को लेकर लोगों में चर्चाएं होती रही। लोगों ने अपने मोबाइल से इस दृश्य को भी कैद किया। यह दृश्य करीब दो घंटे तक बना रहा। इतना ही नहीं कई लोग इसका वीडियो भी बनाते देखे गए। सोसल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर कई मैसेज चलते रहे। लोग मैसेज के जरिए इस घटनाक्रम को लेकर कई प्रकार के कयास लगाते रहे।

सूरज के पास गोलाकार में बने घेरे को लेकर ग्रामीण कई प्रकार की चर्चाएं करते हुए नजर आएं, तो कुछ लोगों ने कहा सूरज के पास घेरा बना पहली बार देखा है। चर्चाओं में कई वृद्धजनों ने बताया कि आज से करीब 100 साल पहले सूरज के पास बना ऐसा नजर आया था। उस समय मारवाड़ क्षेत्र कष्ट-पीड़ाओं से गुजरा था। कुछ युवाओं ने बताया कि तीन साल पहले 23 जुलाई 2015 को हल्के एवं फिके रंग का सूरज के पास ऐसा गोल घेरा बना हुआ दिखाई दिया था, जिसको उन्होने ने सोशल मीडिया पर भी अपलोड़ किया था। वही चर्चाओं में कुछ लोग इसी मौसम में बदलाव की वजह भी मान रहे है। दो घंटे बाद यह घेरा समाप्त हो गया। उसके बाद दिन भर चला चचौ का दौर भी थम गया।