10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

pravin bhai togdiya– हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता और पाकिस्तान को दो दण्ड

  - देश के कॉलेजों में सुरक्षित नहीं हमारे बेटे-बेटियां
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jan 08, 2020

pravin bhai togdiyt-- हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता और पाकिस्तान को दो दण्ड

pravin bhai togdiyt-- हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता और पाकिस्तान को दो दण्ड

जोधपुर।

अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगडिय़ा ने कहा कि वे केन्द्र सरकार ने पाकिस्तान से आए हिन्दू शरणार्थियों को नागरिकता देने का समर्थन करते हैं। लेकिन सरकार को पाकिस्तान में रह रहे हिन्दुओं पर अत्याचार के लिए वहां की सरकार को भी दण्ड देना चाहिए।
अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की जिला शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए तोगडिय़ा ने मीडिया से बातचीत के दौरान नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर कहा कि देश का विभाजन हुआ तब प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लियाकत अली खान के बीच समझौता हुआ था कि पाक हिन्दुओं की व भारत मुसलमानों की सुरक्षा करेगा। उस समय भारत में 5 करोड़ मुसलमान थे, आज 25 करोड हो गए है। वहीं पाकिस्तान में हिन्दू 10 प्रतिशत थे और आज के पाकिस्तान में आधा प्रतिशत हो गए। वहां हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है। ऐसे में करार के तहत क्या हुआ, सोचना चाहिए।

देश में एक बार अटलबिहारी वाजपेयी और दो बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आई। किसी ने पाक में रह रहे हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठार्ई न पाकिस्तान पर दबाव नहीं बनाया। हिन्दुओं पर अत्याचार हुए और वहां हिन्दू शरणार्थी हो गया। अब सरकार ने उनको नागरिकता देने का अच्छा काम किया है। वर्ष 1971 में भारत ने पाकिस्तान को दण्ड दिया और पाक के टुकडे किए, तो आज पाकिस्तान को दण्ड क्यों नहीं दिया जा सकता है।
इससे पूर्व परिषद के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष महावीरसिंह अमरावत, महानगर अध्यक्ष अभिषेक रतनू ने तोगडिय़ा का स्वागत किया।

-----
सुनिश्चित हो बेटे-बेटियों की सुरक्षा

एनएलयू कॉलेज में मारपीट मामले में तोगडिय़ा ने कहा कि देश की कॉलेजों में हमारे बेटे-बेटियां सुरक्षित नहीं है। कोई मां-बाप अपने बच्चों को इसलिए कॉलेज नहीं भेजना चाहेगा कि उनके बच्चों के सिर फूटे, हाथ-पैर टूटे और उनसे दुव्र्यवहार हो। देश की कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
----

देश में हिन्दू ही शरणार्थी
एक सवाल के जवाब में तोगडिय़ा ने कहा कि पिछले करीब 30 साल से करीब 4 लाख कश्मीरी हिन्दू शरणार्थी बनकर घूम रहे हैं। सरकार उनको उनके घर में वापस क्यों नहीं ले जाती। हाल यह है कि देश में हिन्दू ही सुरक्षित नहीं है। सरकार जब तक कश्मीर के हिन्दुओं को उनके घर में नहीं बसाती, तब तक देश में हिन्दू सुरक्षित नहीं हैं।

--
मिडिल इस्ट से वापस लाने के लिए तैयार करे मेगा प्लान

वर्तमान में अमरीका-इरान मामले में तोगडिय़ा ने कहा कि मिडिल इस्ट में करीब 40 लाख लोग रह रहे है। वहां हालात खराब है, कभी भी युद्ध छिड़ सकता है। ऐसे में सरकार को मेगा इमरजेंसी प्लान तैयार कर भारतीयों को वहां से लाने की व्यवस्था करनी चाहिए।