10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY–रेलवे स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वार के बाहर रहेगी स्वच्छता

- डीआरएम व महापौर ने निरीक्षण कर लिया निर्णय
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Dec 25, 2020

RAILWAY--रेलवे स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वार के बाहर रहेगी स्वच्छता

RAILWAY--रेलवे स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वार के बाहर रहेगी स्वच्छता

जोधपुर।
पूरे देश में स्वच्छता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जोधपुर रेलवे स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वार के बाहर भी स्वच्छता दिखाई देगी। मण्डल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय व महापौर दक्षिण सुश्री वनिता सेठ ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जोधपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार व रातानाडा तरफ के द्वितीय प्रवेश द्वार के सामने का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान दोनों प्रवेश द्वार के बाहर भी स्वच्छता रखने और सुन्दरता बनाए रखने के लिए विचार विमर्श किया । मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर आसपास की दुकानों द्वारा कचरा फेंकने, होटलों व रेस्टोरेंट द्वारा बची हुई खाद्य सामग्री फेंकने को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम द्वारा संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने व कार्यवाही का निर्णय लिया गया । महापौर ने द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर नगर निगम के कचरे के डम्पिंग डिपो को अन्यत्र स्थान पर ले जाने संबंधी कार्रवाई करने तथा शीघ्र ही कचरा डम्पिंग को बन्द करने के बारे में जानकारी दी। महापौर ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर और आसपास के एरिया को नो वेंडिंग जोन बनाकर उसकी पालना सुनिश्चित करने का निर्णय लिया ।