11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather: बादल-बारिश ने बढ़ाई गुलाबी सर्दी

Weather Update  
less than 1 minute read
Google source verification
Weather: बादल-बारिश ने बढ़ाई गुलाबी सर्दी

Weather: बादल-बारिश ने बढ़ाई गुलाबी सर्दी

- रात का पारा 20 डिग्री के भीतर पहुंचा
जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को कम होने से बरसात तो नहीं हुई लेकिन बादलों व नमी का मौसम जरुर बना रहा। सुबह तापमान बीस डिग्री के भीतर पहुंचने से हल्की सर्दी महसूस की गई। दिन में भी पंखों की जरुरत कम ही पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से विक्षोभ का असर पूरी तरह समाप्त होने के बाद दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है।


सूर्यनगरी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में अपेक्षित आर्द्रता 91 फीसदी रही, जिससे सुबह-सुबह गुलाबी सर्दी का मौसम रहा। दिन चढ़ने के साथ बादलों की आवाजाही बनी रही। दिन में कई बार सूरज व बादलों की आंख मिचौनी के बावजूद मौसम में ठंडक घुली रही। दोपहर में तापमान 32.2 डिग्री पर पहुंचा। मारवाड़ के अन्य हिस्सों में भी तापमान में कमी आने से हल्की ठंड रही।

गौरतलब है कि प्रदेश में सोमवार से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ था जिसके चलते थार प्रदेश के ऊपर प्रेरित परिसंचारी तंत्र बन गया। इससे अरब सागर से नमी खींची चली आई और तूफानी मौसम के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। बीते 24 घंटे में जोधपुर में करीब आधा इंच बरसात हुई। सर्वाधिक बरसात जैसलमेर में हुई, जहां 84 मिलीमीटर पानी बरसा जो जैसलमेर के इतिहास में अक्टूबर महीने में अब तक की सर्वाधिक वर्षा है। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आनी शुरू होगी।

मारवाड़ के अन्य हिस्सों का तापमान
स्थान -------- न्यूनतम तापमान-अधिकतम तापमान
जोधपुर -------- 19.7 -------- 32.2
फलोदी --------20.2 -------- 30.8
जैसलमेर-------- 18.8 -------- 28.9
बाड़मेर -------- 19.2 -------- 33.9
जालोर -------- 20.8 -------- 33.6
सिरोही -------- 15.6 -------- 32.9