10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
धूल भरी हवा और बादलों से गिरा पारा
Play video

धूल भरी हवा और बादलों से गिरा पारा

बाड़मेर 42.4 डिग्री के साथ प्रदेश का सर्वाधिक गर्म स्थान माउंट आबू में 18.2 डिग्री तापमान
Google source verification

जोधपुर . पाकिस्तान पर कम दबाव से मौसम में आए बदलाव का असर लगातार चौथे दिन रविवार को भी देखने को मिला। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर तेज धूल भरी हवा चलने के साथ बादलों की आवाजाही बनी रही। कुछ स्थानों पर छींटे गिरने के भी समाचार हैं। बाड़मेर 42.4 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म स्थान रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री माउंट आबू में मापा गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घण्टे तक एेसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है।

जोधपुर में न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही हवा बहने के साथ बादलों की आवाजाही लगी रही। तेज धूप रहने से तपिश से कोई खास राहत नहीं मिली। दोपहर होते-होते पारा 40.1 डिग्री पर पहुंच गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी बादलों के साथ धूल भरी हवा चलती रही। फलोदी में दोपहर में तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। थार प्रदेश के अन्य हिस्सों में हवा चलने के साथ तेज गर्मी भी रही। बाड़मेर में रात का तापमान 28.2 डिग्री और दिन का 42.4 डिग्री रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 26.4 और अधिकतम 42.2 डिग्री रहा। धोरों में तेज गर्मी की वजह से स्थानीय लोगों के पसीने छूट पड़े। क्षेत्रवासी गर्मी के मारे दिनभर हलकान रहे।

प्रदेश के सभी हिस्सों में भी पारा नीचे
प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बदले मौसम का असर देखने को मिला। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 24.4 और अधिकतम 37.2 डिग्री रहने से तपिश से कुछ राहत मिली। चूरू, बीकानेर और श्रीगंगानगर में दिन का तापमान 41 डिग्री रहा। यहां दिन में तेज गर्मी रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 39.4, कोटा में 38.9 और उदयपुर में 38 डिग्री रहा।