11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर दौरे के दूसरे दिन जनसुनवाई से की सीएम गहलोत ने शुरुआत, समाज से निकाले जाने पर बिलख पड़ी महिला

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गृहनगर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सीएम ने शनिवार को दिन की शुरुआत सर्किट हाउस में जनसुनवाई से की। यहां सुनवाई के दौरान कई फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीएम को सुनाईं। इसपर सीएम ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
CM ashok gehlot jansunwai at circuit house of jodhpur

जोधपुर दौरे के दूसरे दिन जनसुनवाई से की सीएम गहलोत ने शुरुआत, समाज से निकाले जाने पर बिलख पड़ी महिला

वीडियो : अभिषेक बिस्सा/गौतम उडेलिया/जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गृहनगर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सीएम ने शनिवार को दिन की शुरुआत सर्किट हाउस में जनसुनवाई से की। यहां सुनवाई के दौरान कई फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीएम को सुनाईं। इसपर सीएम ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहीं यहां अपनी समस्या लेकर आई एक महिला सीएम के आगे फूट फूट कर रो पड़ी।

मसूरिया क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसने लज्जा भंग की शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन न्याय मिलने के बदले उसे समाज निकाला दे दिया गया है। यहां आए अधिकांश लोगों ने पुलिस के बुरे रवैये की शिकायत करते हुए कहा कि पुलिस न सही बर्ताव करती है और न ही समय पर शिकायत की कार्रवाई।

सीएम की जनसुनवाई से पहले सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने सीएम से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चौपासनी क्षेत्र में अस्पताल बनाया जाना है। इसके लिए 5 करोड़ की राशि एकत्रित कर ली गई है लेकिन भूमि नहीं मिलने के कारण कार्य अटका हुआ है। ऐसे में सीएम से भूमि प्रदान की जाने की मांग की गई है। इस दौरान मलखान सिंह बिश्नोई की माता अमरी देवी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष गणेश बिजानी भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे।