10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मूर्ति अनावरण के साथ इन कार्यक्रमों में लेंगे भाग

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार दोपहर विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री जयपुर से अजमेर व किशनगढ़ होते हुए जोधपुर पहुंचे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
CM ashok gehlot reached jodhpur to take part in various events

दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मूर्ति अनावरण के साथ इन कार्यक्रमों में लेंगे भाग

वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार दोपहर विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री जयपुर से अजमेर व किशनगढ़ होते हुए जोधपुर पहुंचे हैं। वे दोपहर 3.30 बजे रातानाडा स्थित माली छात्रावास के सेठ भीकमदास परिहार शिक्षा सेवा सदन ट्रस्ट में स्व. सेठ भीकमदास परिहार व स्व. जगदीश सिंह परिहार की मूर्तियों के अनावरण समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय कवि प्रदीप की स्मृति में आयोजित ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’ गीतांजलि कार्यक्रम में शरीक होंगे।

दूसरे दिन सोमवार सुबह 10 बजे मथुरादास माथुर अस्पताल में मल्टी लेवल आईसीयू वार्ड के शिलान्यास समारोह में शरीक होंगे। इस कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा भी मौजूद रहेंगे। हालांकि सीएम का पहले एक ही दिन का कार्यक्रम जारी हुआ, बाद में एमडीएम अस्पताल का कार्यक्रम दूसरे दिन सुबह किया गया।


निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में फूंक सकते हैं जान

शहर में आने वाले महीनों में नगर निगम के चुनाव होने हैं, हालांकि लॉटरी प्रक्रिया जैसे कार्य अभी होने शेष हैं। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी सभी को चुनाव में जी जान लगाकर उत्तर-दक्षिण क्षेत्रों को जितने का मंत्र फूंक सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक उनकी इस यात्रा के बाद कांग्रेस चुनाव तैयारियों में जुट जाएगी।