10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather: पहाड़ों से आ रही हवा से मैदानों में बढ़ी ठंड

Weather Update
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Weather: पहाड़ों से आ रही हवा से मैदानों में बढ़ी ठंड

Rajasthan Weather: पहाड़ों से आ रही हवा से मैदानों में बढ़ी ठंड

जोधपुर. देश के उत्तरी हिस्से में पहाड़ाें पर बर्फबारी के बाद वहां से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मैदानी हिस्सों में सर्दी का असर बढ़ गया है। तापमान में विशेष उतार चढ़ाव नहीं होने के बावजूद बुधवार को सर्दी अधिक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिर से बादलों की आवाजाही होगी।

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आपेक्षिक आर्द्रता 70 फीसदी के करीब रही। तड़के से ही चल रही ठंडी हवा के कारण सुबह सुबह वातावरण में ठंडक घुली रही। तापमान अधिक होने के बावजूद अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक सर्दी का अहसास हो रहा था। शहर में कोहरा भी नहीं थाधूप भी निकल आई। दिनभर धूप खिली रही लेकिन रह रहकर चल रहे हवा के झौंकों ने ठंडक बनाए रखी। हवा के कारण दिनभर सर्दी महसूस होती रही। विशेष खुले और ग्रामीण इलाकों में। दोपहर में तापमान 25.6 डिग्री रहा। शाम ढलने के बाद पारा तेजी से नीचे आने लगे। रात को सर्दी फिर से तेज हो गई। गांवों में भी ऐसा ही मौसम रहा। मारवाड़ के अन्य हिस्सों में भी रात का तापमान 12 से 14 डिग्री के मध्य बना हुआ है।