10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऱाममंदिर के लिए जोधपुर प्रांत में 62 करोड़ निधि का संग्रह

रामभक्तों में उत्साह चरम पर, अभियान समिति का सम्पर्क अभियान जारी
less than 1 minute read
Google source verification
ऱाममंदिर के लिए जोधपुर प्रांत में 62 करोड़ निधि का संग्रह

ऱाममंदिर के लिए जोधपुर प्रांत में 62 करोड़ निधि का संग्रह

जोधपुर. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से संचालित निधि समर्पण अभियान चरम पर है । जोधपुर प्रान्त के अभियान प्रमुख महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पूरे पश्चिमी राजस्थान में लोग मंदिर के लिए बढ़चढ़ कर निधि समर्पण कर रहे हैं। पूरे प्रान्त से अब तक लगभग 62 करोड़ की निधि भक्तों की ओर से समर्पण की गई है। प्रान्त प्रचार प्रमुख प्रचारक पंकज कुमार व महानगर के अभियान प्रमुख पं. राजेश दवे ने बताया कि अभियान समिति के अध्यक्ष घनश्याम ओझा विहिप अध्यक्ष डॉ राम गोयल ललित शर्मा की ओर से जनसम्पर्क जारी रहा। समाजसेवी जयप्रकाश अग्रवाल की ओर से 11 लाख का चेक सौंपा गया। इसी तरह डॉ आनंद गोयल , राजीव मूंदड़ा , होडल सिंह की ओर से 5 लाख सहित संदेश मफतलाल अरोड़ा , ज्ञानीराम मालू धर्मप्रकाश सोनगरा की ओर से 1 लाख से अधिक निधि समर्पित की गई । संघ के प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार , विहिप के प्रांत संगठन मंत्री प्रचारक ईश्वर लाल , प्रान्त कार्यवाह श्याम मनोहर सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगातार पूरे पश्चिमी राजस्थान में दौरा कर अभियान को सफल बनाने में जुटे है।

तिंवरी प्रखण्ड में 36 कौम का सहयोग .़

तिंवरी प्रखण्ड के ग्रामवासियों में मंदिर निधि समर्पण अभियान में 36 कौम से आर्थिक सहयोग मिल रहा है। प्रखंड की बैठक में उत्कर्ष के डायरेक्टर निर्मल गहलोत ने कहा कि सदियों के लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद अब भव्य व दिव्य मन्दिर बनने जा रहा है । सूरसागर बड़ा रामद्वारा के महंत संत रामप्रसाद के सान्निध्य में आयोजित बैठक में जिले के अभियान प्रमुख लक्ष्मण रामावत, संगठन मंत्री खरताराम, खण्ड अभियान प्रमुख दिनेश परिहार, सह प्रमुख नृसिंह भार्गव, देवेंद्र गोयल,अनिल कासट,सुनील पारीक,चांदरतन डागा,नरेश आचार्य, ओमप्रकाश सोनी,शुभम आचार्य,सुशीला वैष्णव, जया सोनी,सपना डागा, रिया शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।