10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
video जोधपुर कलक्टर बदले,लेकिन बंगले की नेमप्लेट नहीं बदली
Play video

video जोधपुर कलक्टर बदले,लेकिन बंगले की नेमप्लेट नहीं बदली

जोधपुर. जोधपुर के जिला कलक्टर बदल गए। एक कलक्टर गए और दूसरे कलक्टर आ गए। इस बात को कई दिन हो गए हैं, लेकिन कलक्टर के बंगले पर लगी नेम प्लेट अब तक नहीं बदली गई है।
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Jan 16, 2019

जोधपुर. राजस्थान में नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के कारण जोधपुर के जिला कलक्टर बदल गए। एक कलक्टर गए और दूसरे कलक्टर आ गए। इस बात को कई दिन हो गए हैं, लेकिन कलक्टर के बंगले पर लगी नेम प्लेट अब तक नहीं बदली गई है।

ध्यान रहे कि राजस्थान सरकार ने गत 28 दिसंबर को प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए थे। जोधपुर के जिला कलक्टर का स्थानांतरण हुए कई दिन हो गए हैं। उसके बावजूद यह हाल है। जिला कलक्टर के सरकारी बंगले के बाहर रविकुमार सुरपुर के नाम की प्लेट ही लगी हुई है। जबकि वर्तमान में यह बंगला जोधपुर के नये जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को आवंटित है।