10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव से बस में शहर आता और बाइक चुराकर लौट जाता

- बाल अपचारी ने एक महीने में चुराई आठ मोटरसाइकिलें- तीन हजार में बेच दी चोरी की एक बाइक
less than 1 minute read
Google source verification
गांव से बस में शहर आता और बाइक चुराकर लौट जाता

गांव से बस में शहर आता और बाइक चुराकर लौट जाता

जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस के हत्थे चढऩे वाला सोलह वर्षीय बाल अपचारी शहर से गत एक माह में आठ मोटरसाइकिल चुरा चुका है। वह लोहावट क्षेत्र में अपने गांव से बस में शहर आता था और रैकी करने के बाद मोटरसाइकिल चुराकर गांव ले जाता था। बाल अपचारी से पूछताछ में यह सामने आया।
तीन हजार रुपए में बेची मोटरसाइकिल
थानाधिकारी लेखराज सिहाग का कहना है कि सोलह वर्षीय बाल अपचारी लोहावट क्षेत्र में किसी गांव का रहने वाला है। वह बस में जोधपुर आता था और सुनसान जगह पर खड़ी मोटरसाइकिलें चुराकर रफ्फूचक्कर हो जाता था। आरोपी के पास मास्टर-की है। उसी से वह मोटरसाइकिलों के लॉक खोलता था। चोरी की एक मोटरसाइकिल उसने लोहावट क्षेत्र में तीन हजार रुपए में बेची थी। जो बरामद की जानी है।
दो मामलों में संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेजा
बाल अपचारी ने पिछले एक महीने में आठ मोटरसाइकिलें चुराईं हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी से बरामद हो चुकी सात मोटरसाइकिल घर के आस-पास ही छुपा रखी थी। जिन्हें वह बेचने की फिराक में था। उसे मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों में संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भिजवाया जा चुका है। अन्य मामलों में भी उसे संरक्षण में लिया जाएगा।