
Commissionerate policemen will now hold election duty in four districts
जोधपुर. राज्य में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत जोधपुर में शांतिपूर्ण मतदान होने के बाद पुलिस कमिश्नरेट के 750 पुलिसकर्मी छह मई को दूसरे चरण के मतदान में चार जिलों में ड्यृूटी देंगे। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर से 750 पुलिसकर्मियों को जयपुर, अलवर, झुंझुनूं व श्रीगंगानगर भेजा जाएगा।
ईवीएम की कड़ी सुरक्षा
ईवीएम मशीनें पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्ट्रांग रूम में जमा होने के बाद सीमा सुरक्षा बल व आइटीबीपी के हथियारों से लैस जवान स्ट्रांग रूम में तैनात हैं। आरएसी के आम्र्ड जवानों ने कॉलेज परिसर का सुरक्षा का जिम्मा संभाला है।
भीषण गर्मी में चौबीस घंटे ड्यूटी पर रही पुलिस
जोधपुर में मतदान के दौरान सोमवार को 44.7 डिग्री तापमान रहा था। इसके बावजूद पुलिस अधिकारी व जवानों ने चुनाव शुरू होने से दो घंटे पहले सुरक्षा जिम्मा संभाल लिया और दिनभर खड़े रहे। शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम मशीनें जमा कराने तक ड्यूटी पर रहे। कई जवान बुधवार सुबह चुनावी ड्यूटी से पुलिस लाइन व संबंधित थाने पहुंचे।
चुनाव के बाद होगा ‘बड़ा खाना’
शांतिपूर्ण मतदान से पुलिस के सभी अफसरों के साथ ही जवानों ने राहत की सांस ली। पुलिस कमिश्नर जोसफ का कहना है कि राज्य में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद पुलिसकर्मियों के लिए ‘बड़ा खाना’ का आयोजन किया जाएगा।
Updated on:
01 May 2019 11:38 am
Published on:
01 May 2019 11:38 am
