11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कम्पनी सचिव चेप्टर ने किया महिलाओं का सम्मान

Company Secretary
less than 1 minute read
Google source verification
कम्पनी सचिव चेप्टर ने किया महिलाओं का सम्मान

कम्पनी सचिव चेप्टर ने किया महिलाओं का सम्मान

जोधपुर. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान जोधपुर चेप्टर की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जोधपुर चेप्टर के के सभी सीएस एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का अभिनन्दन किया गया।

अध्यक्ष पूनम वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईसीएसआई नई दिल्ली के उपाध्यक्ष धनन्जय शुक्ला, विशिष्ठ अतिथि जोधपुर विकास प्राधिकरण सचिव हरीतिमा, डाॅ प्राची गौड़ और विशिष्ट वक्ता प्रियंका सेन शामिल हुई। मंचासीन अतिथियों ने जोधपुर चेप्टर के प्रथम ई-समाचार पत्र का विमोचन किया। शुक्ला ने कहा कि नारी शक्ति का समाज में बहुत बड़ा योगदान है। नारी ईश्वर की सर्वोत्तम रचना है जो खुद नए जीवन को जन्म देने में सक्षम है। हरितिमा महिलाओं सफल भविष्य की शुभकामनाएं दी। डाॅ प्राची गौड़ ने समाज में हर वर्ग की महिलाओं को शिक्षित होने की जरूरत पर बल दिया। सेमिनार में प्रियंका सेन ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य से महिलाओं को प्रेरित किया। मंच संचालन पुरषोत्तम व्यास और पूजा कंवर ने किया। सचिव अंकित माथुर ने धन्यवाद दिया।