11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटे जिलों की तुलना में जोधपुर को मिल रहे कम मेडिसिन के रेजीडेंट – गहलोत

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि जोधपुर जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय, मथुरादास माथुर चिकित्सालय एवं उम्मेद अस्पताल में पूरे संभाग के मरीजों को सभी तरह के मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
छोटे जिलों की तुलना में जोधपुर को मिल रहे कम मेडिसिन के रेजीडेंट - गहलोत

छोटे जिलों की तुलना में जोधपुर को मिल रहे कम मेडिसिन के रेजीडेंट - गहलोत

जोधपुर। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि जोधपुर जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय, मथुरादास माथुर चिकित्सालय एवं उम्मेद अस्पताल में पूरे संभाग के मरीजों को सभी तरह के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इन अस्पतालों में समय समय पर सभी प्रकार की सुविधाओं का विस्तार होता आया है। लेकिन मेडिसन विभाग में मात्र 14 रेजिडेंट ही मिल पाते हैं, उसका मुख्य कारण है कि डॉ. एस.एन.मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय मेडिकल काउंसिल से पी.जी. की सीटे 14 ही स्वीकृत है। जबकि झालावाड़ जैसे छोटे जिले में 17 सीटें स्वीकृत है। जयपुर में 47, बीकानेर में 24, अजमेर व कोटा में 24-24 सीटें। सांसद गहलोत ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन अस्पतालों में रेजीडेंट चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही कोराना मरीजों की संख्या को देखते हुए अन्य विभाग के चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को मेडिसन विभाग के साथ जोडकऱ उनका उपयोग भी करना चाहिए।