10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंटेनर हैंडलिंग और कंटेनर भाड़े को लेकर जताई चिंता

- जेएचईएफ के प्रतिनिधिमंडल ने कॉनकोर ईडी से समस्याओं पर की चर्चा
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 23, 2021

कंटेनर हैंडलिंग और कंटेनर भाड़े को लेकर जताई चिंता

कंटेनर हैंडलिंग और कंटेनर भाड़े को लेकर जताई चिंता

जोधपुर।
जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स फैडरेशन (जेएचईएफ ) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कॉनकोर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्ट (ईडी) कमल जैन से मुलाकात कर कंटेनर हैंडलिंग व कंटेनर भाड़े पर चिंता जताई। फैडरेशन कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बंसल ने बताया कि हैंडलिंग की समस्या के कारण ट्रांसपोर्टरों को खाली कंटेनरों को लोड करने के लिए कॉनकोर के बाहर कई घंटो व कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। निर्यातकों ने पीडीए प्रणाली के तहत कॉनकोर और शिपिंग लाइनों की ओर से लगाए जा रहे उच्च टैरिफ के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि कॉनकोर की तुलना में मुन्द्रा के लिए सीधे ट्रेलर की आवाजाही सस्ती पडती है। वहीं पीडीए के मामले में शिपिंग लाइनें निर्यातकों से अनावश्यक रूप से अधिक शुल्क वसूल रही हैं। इस पर कॉनकोर ईडी जैन ने निर्यातकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि खाली कंटेनरों को लोड करने के लिए अतिरिक्त उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि खाली कंटेनरों के लिए प्रतीक्षा नहीं करनी पड़े । इस अवसर पर जेएचईएफ के पेट्रन निर्मल भंडारी, अध्यक्ष नरेश बोथरा सहित अनेक निर्यातक मौजूद थे।