10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर उत्तर नगर निगम में महापौर चुनने के लिए घमासान

- यहां कुंती परिहार महापौर के लिए प्रबल दावेदार- फिर भी कांग्रेस की ओर से मुस्लिम चेहरा नहीं उतारने का रोष दिख सकता है
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर उत्तर नगर निगम में महापौर चुनने के लिए घमासान

जोधपुर उत्तर नगर निगम में महापौर चुनने के लिए घमासान

जोधपुर. जोधपुर के उत्तर नगर निगम ( पुराना नगर निगम) कार्यालय में महापौर के लिए कांग्रेस से उम्मीदवार कुंती परिहार ( देवड़ा) और भाजपा से डॉ. संगीता सोलंकी के लिए वोटिंग मंगलवार को होगी। यहां ५३ कांग्रेस पार्षद, १९ भाजपा पार्षद और ८ निर्दलीय पार्षद महापौर चुनेंगे। देखने की बात ये हैं कि दोनों महापौर प्रत्याशियों को कितने मत मिलते है। साथ ही दोनों पार्टियों की बाड़ाबंदी और घमासान का असर भी महापौर चुनने के बाद थम जाएगा। हालांकि कांग्रेस की ओर से मुस्लिम चेहरे को महापौर दावेदार नहीं बनाए जाने की टीस कहीं न कहीं कांग्रेस के पक्ष की वोटिंग में खतरा डाल सकती है, लेकिन इस डेमेज कंट्रोल को नियंत्रण करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने काफी हद तक सफलता हासिल कर ली है। एेसे में तय हैं कि उत्तर नगर निगम में कुंती परिहार के नाम ही महापौर का ताज रहेगा।

ये हैं महापौर के दावेदार
कांग्रेस से कुंती परिहार
वार्ड- ७०
उम्र-४०
शैक्षणिक योग्यता-एमए
चल-अचल-७३.७२ लाख

भाजपा डॉ. संगीता सोलंकी
वार्ड-३३
उम्र-५२
शैक्षणिक योग्यता- एमएससी
चल-अचल- १८ लाख ५२ हजार