
congress bjp fight, jodhpur congress, jodhpur bjp, fight in jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi
जोधपुर. कांग्रेस कार्यालय के बाहर मंगलवार शाम को जमकर हंगामा हुआ। पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध जताने पहुंच गए। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिखित शिकायत भी पुलिस को दी।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता रैली के रूप में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। नवजोत सिंह सिद्ध के विरोध में उन्होंने नारेबाजी की और विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कांग्रेस राष्ट्रविरोधी विचारधारा रखती है। काफी देर तक हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी देर बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्यालय के बाहर लगे कांग्रेस समर्थित पोस्टर फाडऩे का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। इन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी।
भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज
उधर, कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर व बैनर आदि फाडऩे के संबंध में कांग्रेस नेता सुयश काबरा व अन्य की लिखित शिकायत पर उदयमंदिर थाने में मंगलवार रात को एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं पर तोड़-फोड़ के आरोप लगाए हैं। जोधपुर में भड़की सिद्धू के विरोध की आग, कांग्रेस-बीजेपी के हंगामे ने पकड़ा तूल
इनका कहना...
नवजोतसिंह सिद्ध ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख से गले मिलकर पाकिस्तानी पे्रम जाहिर किया है। इससे कांग्रेस का पाकिस्तानी प्रेम स्पष्ट है। हम इसका विरोध करते हैं।
- अशोक सैनी, प्रदेशाध्यक्ष, भाजयुमो
हम विरोध करने पहुंचे थे, लेकिन किसी भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किसी प्रकार से पोस्टर फाडऩे या उत्पात मचाने का काम नहीं किया। कुछ समाज कंटक लोग घुस गए होंगे और उन्होंने ऐसा कृत्य किया होगा।
- महेन्द्र तंवर, शहर जिला अध्यक्ष भाजयुमो
भाजयुमो के कुछ कार्यकर्ता आए और कांग्रेस कार्यालय पर पत्थर फेंके। पोस्टर वगैरह फाड़े हैं। पुलिस में रिपोर्ट दी है।
- हरीश जोशी, शहर जिला यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष
Published on:
22 Aug 2018 10:55 am
