5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024 : नागौर को छोड़ मारवाड़ में सभी सीटों पर आमने-सामने प्रत्याशी तय

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पाली व बाड़मेर से प्रत्याशी तय कर दिए हैं। पाली से संगीता बेनीवाल को मैदान में उतारा गया है।

2 min read
Google source verification
lok_sabha_election_2024_1.jpg

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पाली व बाड़मेर से प्रत्याशी तय कर दिए हैं। पाली से संगीता बेनीवाल को मैदान में उतारा गया है। वहीं बाड़मेर से उम्मेदराम बेनीवाल को मौका दिया गया है। उम्मेदाराम ने हाल ही में आरएलपी को छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामा है। अब नागौर सीट को छोड़ मारवाड़ की अन्य सभी सीटों पर आमने-सामने प्रत्याशी तय हो गए हैं।

पाली का गणित
पाली में इस बार फिर सीरवी व जाट के बीच जातिगण सियासी टक्कर का गणित रहेगा। पीपी चौधरी लगातार तीसरी बार मैदान में हैं और इस बार उनके सामने कांग्रेस ने चेहरा बदला है। संगीता बेनीवाल को उतारा गया है। बेनिवाल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की दो बार अध्यक्ष रही है और जोधपुर में महिला देहात कांग्रेस की अध्यक्ष भी रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गुट से नजदीकी है। पिछली बार कांग्रेस ने पाली से बद्रीराम जाखड़ को उतारा था।

बाड़मेर का गणित
आरएलपी को छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले उम्मेदाराम बेनीवाल को कांग्रेस ने पहली बार मैदान में उतारा है। आरएलपी के टिकट पर बायतू से पिछला चुनाव हरीश चौधरी के सामने लड़ने वाले उम्मेदाराम, हनुमान बेनीवाल के नजदीकी माने जाते रहे हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं। कांग्रेस में आते ही इन्हें मैदान में उतारा गया है। वे केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को टक्कर देंगे।

यहां पहले ही तय हो चुके आमने-सामने प्रत्याशी
- जोधपुर लोकसभा से कांग्रेस व भाजपा ने पहले ही प्रत्याशी तय कर दिए हैं। भाजपा से केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व कांग्रेस से करणसिंह उचियारडा मैदान में हैं।
- जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा के नए चेहरे लुम्बाराम चौधरी के सामने पूर्व सीएम गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को मैदान में उतारा गया है।

नागौर में नहीं खुले पत्ते
नागौर लोकसभा सीट पर भाजपा ने ज्योति मिर्धा को टिकट दिया है। इन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। अब कांग्रेस यहां आरएलपी से गठजोड़ करने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: क्या फंस गया राजेंद्र राठौड़ का टिकट? राजसमंद से अब सामने आया ये नाम