10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई से जनता को राहत दिलाने कांग्रेस ने कमर कस ली है: वैभव

  महंगाई से जनता को राहत दिलाने कांग्रेस ने कमर कस ली है: वैभव कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली
less than 1 minute read
Google source verification
महंगाई से जनता को राहत दिलाने कांग्रेस ने कमर कस ली है: वैभव

महंगाई से जनता को राहत दिलाने कांग्रेस ने कमर कस ली है: वैभव

जोधपुर. आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढऩे से सभी चीजों की कीमतें बढ़ जाती हैं। जिसमें खाद्य सामग्री, तेल तथा अन्य वस्तुओं पर भी महंगाई की मार पड़ती है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे हिंदुस्तान के कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल की बढ़ती बेहताशा कीमतों को लेकर सर्वव्यापी आंदोलन चला रहे है। महंगाई त्रस्त आम जनता को राहत दिलाने के लिए कांग्रेस कमर कस चुकी है। वे शुक्रवार को जोधपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की साइकिल रैली में भाग ले रहे थे। रैली में कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड से जत्थे के रूप में नेताओं के साथ साइकिल पर तिरंगे झंडे लगाए हुए दिखे। रैली में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, निगम उत्तर महापौर कुंती देवड़ा, राजस्थान राज बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल,शहर विधायक मनीषा पंवार, रीको डायरेक्टर सुनील परिहार, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, प्रदेश सचिव श्रवण पटेल, पीसीसी सदस्य रमेश बोराणा सभी प्रमुख नेता गण साइकिलों पर रैली के साथ रवाना हुए। रैली सोजती गेट होते हुए कचहरी रोड से पावटा चौराहा पहुंच संपन्न हुई। रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, जिला सेवादल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राठौड़,कांग्रेस नेता सुरेश व्यास, पूर्व महापौर अब्दुल मजीद गोरी, लियाकत अली रंगरेज, राजू राम चौधरी,आनंदसिंह चौहान, नेमाराम बेरा, अरसद चौहान, जाग्रति आसनानी व भानु व्यास सहित कई नेता व कार्यकर्ता रैली में सम्मिलित हुए।