10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल की दामों का विरोध कर रही कांग्रेस ने मोदी के समर्थन में लगा दिए नारे, वीडियो हो रहा वायरल

इस हास्यास्पद स्थिति को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चा का बाजार गर्म हो रहा है।
2 min read
Google source verification
jodhpur bandh latest news

Jodhpur bandh, bharat band, jodhpur congress, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. कांग्रेस की ओर से पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बेलगाम कीमतों के विरोध में सोमवार सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक भारत बन्द के किए गए आह्वान का आंशिक असर देखने को मिला। जोधपुर में कांग्रेस की ओर से इस संबंध में जालोरी गेट पर नारेबाजी कर विरोध जताया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस से जुड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा हुई एक गलती फिलहाल वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस के समर्थन में नारे लगा रही महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नारेबाजी कर डाली। इस हास्यास्पद स्थिति को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चा का बाजार गर्म हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि भारत बंद की शृंखला में जोधपुर बंद के दौरान शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला। हालांकि मंडोर मंडी में व्यापारियों से समर्थन की मांग करने पहुंचे कुछ जनप्रतिनिधियों को बंद का विरोध भी झेलना पड़ा। लेकिन जल्द ही मामला शांत हो गया। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में प्रतिष्ठान रोजना की तरह ही खुले दिखे। वहीं सर्तकता व समर्थन के चलते मुख्य बाजार में से रौनक जरूर नदारद दिखी। छात्रसंघ चुनावों के साथ भारत बंद को लेकर पुलिस चाक-चौबंद दिखी। पेट्रोल व डीजल में लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर आमजन में बढ़ रहे रोष के चलते सरकार की ओर से रविवार रात को कम की गई कीमतों के चलते लोगों ने राहत की सांस जरूर ली है। लेकिन विपक्षी दल का विरोध प्रखर होने लगा है। जालोरी गेट पर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और आमजन को बंद का समर्थन करने पर धन्यवादा ज्ञापित किया।

तरुण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तरुण कुमार ने कहा कि साल 2014 में पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 51 रुपए थे, अब लगभग 80 रुपए हो चुके हैं। डीजल 44 रुपए प्रतिलीटर हुआ करता था, जो अब 71 रुपए पहुंच गया है। दोनों के दाम आसमान छूते जा रहे हंै। इस समस्या से आम आदमी परेशान है। इस कारण अब जनता कांग्रेस के साथ है। वहीं कांग्रेस की ओर से शहर में रविवार को विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर बंद का समर्थन करने का आह्वान किया गया था। संभागीय प्रवक्ता डॉ. अजय त्रिवेदी ने बताया जिलाध्यक्ष सईद अंसारी द्वारा तय की गई रूपरेखा के अनुरूप विधानसभावार प्रभारी राजेंद्र सिंह सोलंकी, अनिल टाटिया व जगदीश सांखला की अगुवाई में सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने व्यापक जनसम्पर्क करके बन्द का समर्थन जुटाया था।