scriptCongress : walk hath se hath joro slow down | कांग्रेस : राहुल गांधी चले 4 हजार किलोमीटर...'चंद' फासले में सिमटे कांग्रेस नेताओं के कदम | Patrika News

कांग्रेस : राहुल गांधी चले 4 हजार किलोमीटर...'चंद' फासले में सिमटे कांग्रेस नेताओं के कदम

locationजोधपुरPublished: Mar 09, 2023 05:30:57 pm

Submitted by:

rajendra denok

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

कांग्रेस : राहुल गांधी चले 4 हजार किलोमीटर...'चंद' फासले में सिमटे कांग्रेस नेताओं के कदम
कांग्रेस : राहुल गांधी चले 4 हजार किलोमीटर...'चंद' फासले में सिमटे कांग्रेस नेताओं के कदम
जोधपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा के नाम 4 हजार से ज्यादा किलोमीटर तक का सफर तय किया था। राहुल की यात्रा से प्रेरित होकर प्रदेश में भी कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आगाज किया। यात्रा कुछ दिन तो सुर्खियों में रहीं, लेकिन बाद में औपचारिकता का आवरण चढ़ गया। कांग्रेस के कई नेता तो चंद किलोमीटर ही पैदल नहीं चल पाए। किसी ने यात्रा के लिए महज एक गांव को चुना तो कोई वार्ड में घूमा। कुछ जनप्रतिनिधियों ने तो सामान्य भ्रमण को भी यात्रा का नाम दिया। राहुल की यात्रा की तरह न तो उत्साह दिख रहा है और न ही जनप्रतिनिधि रुचि ले रहे। मसलन, हाथ से हाथ जोड़ने और आमजन से सीधे जुड़ाव के उद्देश्य से शुरू की गई यात्रा अब फीकी पड़ती दिख रही।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.