10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना हेलमेट बाइक सवार युवकों को पकड़ा तो भड़के कांग्रस कार्यकर्ता

विधायक मनीषा पंवार भी पहुंची शास्त्रीनगर थाने
2 min read
Google source verification
बिना हेलमेट बाइक सवार युवकों को पकड़ा तो भड़के कांग्रस कार्यकर्ता

बिना हेलमेट बाइक सवार युवकों को पकड़ा तो भड़के कांग्रस कार्यकर्ता

जोधपुर.
शास्त्री सर्किल पर रविवार देर रात वाहनों की जांच के दौरान पुलिस व कुछ युवकों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शास्त्रीनगर थाने में विरोध करने पहुंच गए और दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत निलम्बित करने की मांग करने लगे। देर रात विधायक मनीषा पंवार और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रीति चन्द्रा भी थाने पहुंची।

अवकाश के चलते शास्त्री सर्किल पर भीड़-भाड़ अधिक थी। पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोक लिया। एक अन्य युवक वहां आया और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगा।
इस बात को लेकर पुलिस और वह युवक उलझ गए। पुलिस का कहना है कि एक युवक ने चालान बना रहे पुलिसकर्मी की गर्दन पकड़ ली। यह देख अन्य पुलिसकर्मी वहां आए और युवक को पकड़कर जीप में बिठाने लगे। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। युवक का साथी पुलिस जीप के आगे खड़ा हो गया।

विवाद की सूचना पर पीसीआर वैन भी मौके आई और जीप के आगे खड़े युवक को लेकर थाने के लिए रवाना हो गई। इनमें से एक युवक कांग्रेस पदाधिकारी का पुत्र है।
कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने पहुंचकर विरोध कार्रवाई का विरोध जताने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि दोनों युवक सर्किल पर पाव भाजी खा रहे थे। पुलिस उन्हें बिना वजह पकड़कर थाने लाई और मारपीट की। परिजन थाने पहुंचे तो काफी देर तक मिलने नहीं दिया। हालांकि बाद में दोनों युवकों को छोड़ दिया गया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश कम नहीं हुआ।

विधायक भी पहुंची थाने

सूचना मिलने पर विधायक मनीषा पंवार और पुलिस उपायुक्त प्रीति चन्द्रा भी थाने पहुंच गई। विधायक ने कार्यकर्ताओं की शिकायत पर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। डीसीपी ने जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता निलम्बन पर अड़ गए। पुलिस ने दोषी सिपाहियों को लाइन हाजिर करने पर सहमति जताई, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने। खबर लिखे जाने तक गतिरोध कायम था और दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी।