9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थानी भाषा को जल्द संवैधानिक मान्यता मिलने की उम्मीद, गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिए संकेत

राजस्थानी भाषा को जल्द ही संवैधानिक मान्यता मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में इस बात के संकेत दिए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
gajendra singh shekhawat

जोधपुर। राजस्थानी भाषा को जल्द ही संवैधानिक मान्यता मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को जोधपुर में इस बात के संकेत दिए हैं।

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में जेएनवीयू छात्रसंघ महासचिव के कार्यालय के उद्घाटन समारोह में आए शेखावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार राजस्थानी भाषा को मान्यता देने के प्रयास कर रही है।

इस संबंध में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत हुई है। उनका रुख सकारात्मक है। हो सकता है कि अगले ही कुछ दिनों में राजस्थानी भाषा की मान्यता की खबर सामने आ जाए।

गौरतलब है कि संविधान लागू होते समय केवल आठ भाषाओं को मान्यता दी गई थी। उसके बाद इनकी संख्या बढ़ती गई। अभी संवैधानिक मान्यता प्राप्त 22 भाषाएं हैं।

भारत माता की जयघोष के साथ पंचतत्व में विलीन हुए शहीद महेश, अंतिम सलामी देने उमड़ा जनसैलाब

बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी अपहरण और हत्या के मामले को लेकर आई बड़ी खबर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग