10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DISCOM–इस बार मौसम मेहरबान, शहर में हर दिन 5 लाख यूनिट की खपत हुई कम

जून में प्रतिदिन 67 लाख, तो इस बार 62 लाख यूनिट ही हुई खपत
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 01, 2023

DISCOM--इस बार मौसम मेहरबान, शहर में हर दिन 5 लाख यूनिट की खपत हुई कम

DISCOM--इस बार मौसम मेहरबान, शहर में हर दिन 5 लाख यूनिट की खपत हुई कम

जोधपुर।
मारवाड़ में तेज गर्मी की जगह इस बार नरमी रहने का असर बिजली उपभोग पर भी पड़ा है। मारवाड़ में अप्रेल से जून तेज गर्मी का सीजन रहती है, और बिजली की खपत भी ज्यादा होती है। इस बार मौसम की मेहरबानी से गर्मी वाले इन तीन विशेष महिनों में गत वर्ष 2022 में अप्रेल से जून के मुकाबले कम गर्मी पड़ी है, परिणामस्वरूप बिजली की खपत कम हुई । जोधपुर शहर की बात करे तो जून माह में प्रतिदिन औसतन करीब 62 लाख यूनिट बिजली खपत हुई, जो गत वर्ष के जून माह के मुकाबले करीब 5 लाख यूनिट कम है। गत वर्ष जून में प्रतिदिन औसतन करीब 67 लाख यूनिट बिजली खपत हुई थी।डिस्कॉम अधिकारियों का कहना है कि बादल-बारिश के मौसम से तापमान में उतार-चढ़ाव रहा, इसलिए बिजली सप्लाई या वितरण को लेकर ज्यादा दिक्कतें नहीं हुई।

-----------
जोधपुर डिस्कॉम में 2022 व 2023 में बिजली खपत

वर्ष 2022
माह---- जोधुपर शहर-जोधपुर जिला-जोधपुर डिस्कॉम
अप्रेल--------- 60-------164.66----------736
मई----------- 67.33----164.52---------842
जून-----------67-------197.92----------872
------
वर्ष 2023
माह--जोधपुर शहर--जोधपुर जिला-जोधपुर डिस्कॉम
अप्रेल----- 50--------154.96---------691
मई--------60.25-----147.32--------776
जून-------62---------155.23--------768

- खपत लाख यूनिट प्रतिदिन है।
------
कूलर-एसी का उपयोग हुआ कम

इस बार अप्रेल-जून के बीच हवा-बारिश के दौर ने गर्मी का पारा बढ़ने ही नहीं दिया। अमूमन इस सीजन में हर घर में एसी व कूलर चलते है, लेकिन मौसम में ठण्ड़क की वजह एसी-कूलर ज्यादा नहीं चल पाए।
----------

जोधपुर डिस्कॉम में 10 जिले
जोधपुर डिस्कॉम के क्षेत्राधिकार में 11 जिले आते है। जिनमें जोधपुर, पाली, सिरोही, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, बीकानेर, जालोर, बाड़मेर व जैसलमेर जिले आते है।
----------

गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अप्रेल से जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहा व गर्मी कम पड़ी। इससे बिजली सप्लाई नियंत्रण में रही, इससे बिजली की सप्लाई भी सुचारु रही। वहीं डिस्कॉम को टेक्निकल व डिस्ट्रीब्यूशन लॉस कम हुआ।

एनके माथुर, अधीक्षण अभियंता, मीटर एण्ड प्रोटेक्शन विंग
जोधपुर डिस्कॉम

----------------