10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए रसोई गैस के दामों में वृद्धि होने से उपभोक्ताओं को कैसे पहुंचने वाला है फायदा, पढ़ें विशेष खबर

तेल कम्पनियां हर महीने की पहली तारीख को घरेलू गैस के दाम की समीक्षा करती है। इस बार दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने के कारण कम्पनियों ने इसे स्थगित कर दिया था। मंगलवार को दिल्ली की तस्वीर स्पष्ट होने के बाद बुधवार सुबह 10 बजे ही कम्पनियों ने घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी कर दी।
2 min read
Google source verification
Cooking gas LPG price hiked by a steep Rs 144.5 per cylinder

जानिए रसोई गैस के दामों में वृद्धि होने से उपभोक्ताओं को कैसे पहुंचने वाला है फायदा, पढ़ें विशेष खबर

जोधपुर. दिल्ली विधानसभा का चुनाव परिणाम आने के अगले ही दिन देश में सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों पेट्रोलियम कम्पनियों ने घरेलू गैस के दामों में भारी वृद्धि कर दी। जोधपुर में घरेलू गैस का सिलेण्डर 144.50 रुपए महंगा हो गया। बुधवार को उपभोक्ताओं से प्रति सिलेण्डर 861.50 रुपए वसूले गए हालांकि सब्सिडी में भी बढ़ोतरी हुई है। उपभोक्ताओं के खाते में अब 289.10 रुपए की सब्सिडी आएगी।

पिछले महीने 155 रुपए आ रही थी। इस तरह से वास्तविक तौर पर घरेलू गैस 10.40 रुपए महंगी हुई है, लेकिन एक साथ सिलेण्डर के इतने रुपए देना कई उपभोक्ताओं के लिए मुश्किल हो सकता है। करीब डेढ़ साल पहले घरेलू गैस के दाम एक हजार रुपए के करीब पहुंच जाने पर गैस एजेंसियों की बुकिंग दस फीसदी घट गई थी।

लगातार महंगी होती घरेलू गैस
तेल कम्पनियां हर महीने की पहली तारीख को घरेलू गैस के दाम की समीक्षा करती है। इस बार दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने के कारण कम्पनियों ने इसे स्थगित कर दिया था। मंगलवार को दिल्ली की तस्वीर स्पष्ट होने के बाद बुधवार सुबह 10 बजे ही कम्पनियों ने घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी कर दी। पिछले छह महीने में घरेलू गैस का सिलेंडर 35.50 रुपए महंगा हुआ है। बुधवार को बगैर सब्सिडी घरेलू गैस का सिलेण्डर 572.40 रुपए का था, जबकि छह महीने पहले सितम्बर 2019 में इसकी कीमत 536.90 रुपए थी।

पिछले छह महीने के दाम

सिलेण्डर महीना ---- घरेलू सिलेण्डर --------सब्सिडी
सितम्बर --------- 596 --------- 59.10
अक्टूबर--------- 608 ----------- 63.10
नवम्बर --------- 684.50 --------132
दिसम्बर --------- 698--------- 141.10
जनवरी--------- 717 ----------155
फरवरी----------861.50-------- 289.10

दो महीने में बढ़े दाम
मात्रा ----------------- जनवरी मूल्य -------------फरवरी मूल्य ------- दो महीने में अंतर
14.2 किलो ---------------- 717 ------------- 861.50 -------------144.50
5 किलो घरेलू -------------- 264 ------------- 315 ------------- 51
5 किलो एफटीएल -----------1291.50 ----------1351 ------------- 59.50
5 किलो एफटीएल रीफिल-------405 -------------465 ------------- 60
19 किलो ----------------- 1261 -------------1486 -------------225
35 किलो ----------------- 2323 -------------2737 -------------414
47.5 किलो ----------------3149 -------------3711 -------------562