10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर कोरोना का खौफ, 124 नए संक्रमित

8475 ने लगवाया कोरोना टीका
2 min read
Google source verification
होली पर कोरोना का खौफ, 124 नए संक्रमित

होली पर कोरोना का खौफ, 124 नए संक्रमित

होली पर कोरोना का खौफ, 124 नए संक्रमित

जोधपुर. होली पर्व नजदीक आ चुका है और जोधपुर में कोरोना संक्रमण बढ़ा हुआ है। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने तीसरे दिन शुक्रवार को भी शतक जड़ दिया। एक दिन में 124 नए मामले सामने आए और 9 मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया। सरकारी आंकड़ों में जोधपुर में 687 एक्टिव केस अब बताए जा रहे है। अस्पतालों में फिर से एकबारगी कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती होने लगे हैं। हालांकि रोगियों की स्थिति कंट्रोल में बताई जा रही है, जो सुखद संकेत है।

मार्च माह के 26 दिन में 896 रोगी संक्रमित हो चुके हैं और 10 की मौत हो चुकी हैं। कोरोनाकाल में अब तक 62178 रोगी संक्रमित और 932 की मौत हो चुकी है। जोन अनुसार रिपोर्ट में प्रतापनगर-11, शहर परकोटा-12, उदयमंदिर-7, महामंदिर-13, मसूरिया-12, शास्त्रीनगर-9, मधुबन-10, रेजिडेंसी-9 व बीजेएस-9 संक्रमित मिले। देहातमें बनाड़ ( मंडोर)-11, सालावास ( लूणी)-6, बिलाड़ा-2, ओसियां-4, बावड़ी-5, फलोदी-2 व बालेसर में 2 संक्रमित मिले हैं।

बाहर से आ रहे लोग निकल रहे संक्रमित
जोधपुर में बाहर से आने वाले लोग ही कोरोना ला रहे है। लूणी ब्लॉक में बताया जा रहा हैं कि एक दर्जन से अधिक लोग मुंबई से लौटे, जिन्हें कोरोना निकला। इसी प्रकार दूसरे शहरों से लौट रहे लोगों में भी जांच में कोरोना निकल रहा है।

8475 ने लगवाया कोरोना टीका

जोधपुर. कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से समुदाय स्तर पर 60 वर्ष अधिक आयु व 45 से 59 आयु वर्ग के गंभीर बीमारियों से ग्रसित का कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कौशल दवे ने बताया कि शुक्रवार को कोविड टीकाकरण अभियान के तहत जोधपुर में शहरी क्षेत्र व ग्राम पंचायत स्तर पर 175 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर 8,989 लाभार्थियो को प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। जिसमें से 8475 लाभार्थियों को कोविड की प्रथम डोज लगाई गई।