10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में कोरोना 50,000 पार

    औसतन 224 दिन में हर रोज 224 मरीज संक्रमित आते रहे प्रदेश में सर्वाधिक रोगी मिले जोधपुर में
2 min read
Google source verification

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना कहर ढा रहा है। जोधपुर में शनिवार तक 50346 मरीज संक्रमित सामने आ गए। बीते 224 दिन में हर रोज औसतन 224 मरीज संक्रमित आए हैं। अब तक 632 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। नवंबर के 21 दिन की बात करें तो 10733 मरीज संक्रमित और 127 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। प्रदेश में शनिवार को सर्वाधिक संक्रमित भी जोधपुर में आए। इस दिन 735 संक्रमित मिले। एमजीएच-2, एमडीएम अस्पताल-4 और एम्स जोधपुर में 3 मौतें हो गई।
इन 9 मरीजों की मौत

एम्स जोधपुर में पाल रोड निवासी मोहम्मद रफीक खान ( 65), बासनी निवासी उषा सिंह (57 ), रातानाडा निवासी रामलाल बोराणा (75 ) की मौत हो गई। एमजीएच में विजय नगर पाली रोड निवासी बालवीरसिंह ( 80) और महामंदिर निवासी भगवान चंद ( 73) की मौत हो गई। एमडीएम अस्पताल में फलोदी निवासी श्यामसुंदर (57 ), शॉपिंग सेंटर के पीछे की निवासी शांतिदेवी ( 72), एसके रामदेव ( 64),और शंकरलाल ( 71) की कोरोना से मौत हो गई। कोरोना से बढ़ती मौतें प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है। प्रशासन के तमाम जागरूकता अभियान विफल साबित हो गए हैं।

जोधपुर में 91 दिन में सामने आए 40 हजार मरीज

अगस्त तीसरे सप्ताह तक आए 10 हजार, फिर तेजी से यों हुए 50 हजार

20 अगस्त-10 हजार

18 सितंबर-20 हजार

7 अक्टूबर-30 हजार

6 नवंबर-40 हजार

21 नवंबर-50 हजार

जोधपुर में कोरोना का कहर किस कदर बरपा है, ये सोचकर भी रूह कांप उठी है। जोधपुर में 20 अगस्त को कोरोना का आंकड़ा 10 हजार पार हुआ था। ठीक 21 नवंबर को जोधपुर में कोरोना का आंकड़ा 50 हजार पार कर गया। यानी के 91 दिन में जोधपुर में 40 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। कोरोना ने सर्वाधिक तेजी सितंबर माह में दिखाई थी। इसके बाद अब नवंबर माह में कोरोना कहर मचाए हुए हैं।

शुरुआत में 151 दिन लगे थे 10 हजार मरीज होने में

जोधपुर में कोरोना संक्रमण का सबसे पहला मरीज 22 मार्च को सामने आया। जोधपुर में कोरोना का आंकड़ा 20 अगस्त को 10 हजार पार हुआ था। जबकि कोरोना को 10 हजार जनों को संक्रमित करने में शुरुआत में 151 दिन लगे थे।