10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CORONA: एक्सपोर्टर्स फैडरेशन ने दिए 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर

- महामारी से महामुकाबला
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 08, 2021

CORONA: एक्सपोर्टर्स फैडरेशन ने दिए 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर

CORONA: एक्सपोर्टर्स फैडरेशन ने दिए 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर

जोधपुर।
राजस्थान पत्रिका के महामारी से महामुकाबला अभियान में उद्यमी बढ़-चढ़कर आगे आ रहे है और कोरोना पीडि़तों के लिए सहयोग दे रहे है। इसी कड़ी में जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स फैडरेशन (जेएचईएफ ) ने कोरोना मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए 9 लाख कीमत के 10 यूनिट आक्सीजन कंसंट्रेटर जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह को भेंट किए। जेएचईएफ के अध्यक्ष नरेश बोथरा ने बताया कि बोथरा इंटरनेशल के मनोज व नरेश बोथरा ने दो युनिट, राजस्थान आर्ट एण्ड क्राफ्ट के सुनिल गुप्ता ने दो यूनिट, एमसीबी एक्सपोर्ट के प्रियेश भंडारी ने दो युनिट, बसंत के गौरव जैन ने दो युनिट, आर्ट एण्ड क्राफ्ट के सुनिल संचेती ने एक युनिट व इंडियन फ र्नीचर हाउस के सागर आडवाणी ने एक युनिट आक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट करने में सहयोग दिया। ऋ षभ चौपड़ा ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को जोधपुर लाने में कॉर्डिनेट किया । जेएचईएफ के संरक्षक निर्मल भंडारी व कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बंसल ने इस सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।