10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में बढ़ रहा है कोरोना, 1 दिन में 47 जने संक्रमित

      इससे पहले गत 11 जनवरी को सामने आए थे 60 मरीज, इसके बाद संक्रमितों का अब ये सर्वाधिक स्कोर
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में बढ़ रहा है कोरोना, 1 दिन में 47 जने संक्रमित

जोधपुर में बढ़ रहा है कोरोना, 1 दिन में 47 जने संक्रमित

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा फिर बढऩे लगा है। शनिवार को 47 नए मरीज संक्रमित सामने आए हैं। जबकि इससे पहले गत 11 जनवरी को 60 संक्रमित मरीज मिले थे, इसके बाद संक्रमितों का ये आंकड़ा अब सबसे उच्चतम स्कोर पर पहुंचा है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने जोधपुर प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। वैक्सीनेशन के दौर के बीच संक्रमितों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं 74 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज दिया गया है। मार्च माह के 20 दिनों में 381 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं और 5 मौत हो चुकी है। अब तक 61663 रोगी संक्रमित और 927 की मौत हो चुकी है। जोन में रेजिडेंसी, प्रतापनगर, मसूरिया में 3-3, शहर परकोटा से 6, उदयमंदिर, महामंदिर से 2-2, शास्त्रीनगर से 5 , मधुबन से 8 व बीजेएस जोन से 4 संक्रमित मिले हैं। बनाड़ (मंडोर ) से 7, बिलाड़ा व ओसियां ब्लॉक में 2-2 संक्रमित मिले हैं।

इधर, 12917 का हुआ कोविड वैक्सीनशन

आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि शनिवार को कोविड टीकाकरण अभियान के तहत जोधपुर में शहरी क्षेत्र व ग्राम पंचायत स्तर पर 170 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर 13,436 लाभार्थियो को प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। जिसमें से 12917 लाभार्थियों को कोविड की प्रथम डोज लगाई गई। जिसमें से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 11,182 लाभार्थी एवं 45 से 60 आयु वर्ग वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित 1585 पात्र लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि साथ ही वंचित रहे 85 स्वास्थ्यकर्मी व 65 फ्रंटलाइन वर्कर को प्रथम डोज लगाई गई। स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर्स के 519 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।