10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के कर्मवीर : फर्ज के लिए बेटियों को घर में ताले में बंद कर फिर निकलती हैं यह कांस्टेबल ड्यूटी पर

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर की लेडी पेट्रोलिंग यूनिट शक्ति की महिला कांस्टेबल भी कंधे से कंधा मिलाकर मुस्तैदी से जुटी हैं। आखलिया चौराहे से बोम्बे मोटर्स सर्किल के बीच तैनात शक्ति टीम की तेजी जाट घर व परिवार के साथ-साथ पुलिस का ड्यूटी का भी फर्ज निभा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
corona ke karamvir : jodhpur woman police constables are giving duties

कोरोना के कर्मवीर : फर्ज के लिए बेटियों को घर में ताले में बंद कर फिर निकलती हैं यह कांस्टेबल ड्यूटी पर

विकास चौधरी/जोधपुर. कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर की लेडी पेट्रोलिंग यूनिट शक्ति की महिला कांस्टेबल भी कंधे से कंधा मिलाकर मुस्तैदी से जुटी हैं। आखलिया चौराहे से बोम्बे मोटर्स सर्किल के बीच तैनात शक्ति टीम की तेजी जाट घर व परिवार के साथ-साथ पुलिस का ड्यूटी का भी फर्ज निभा रही है। कांस्टेबल तेजी का कहना है कि पति पुखराज चौधरी का भीनमाल में मेडिकल व्यवसाय है। ऐसे में वो भीनमाल में हैं।

दोनों पुत्रियों की सार-संभाल व घर की जिम्मेदारियां तेजी पर हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस को आमजन से बचाने के लिए लगातार फर्ज निभा रही है। लॉक डाउन के बाद से वह नौ व तीन वर्षीय पुत्रियों को घर में अकेले छोड़कर ड्यूटी के लिए निकलती है। बाहर से घर का ताला लगा देती है। ड्यूटी के दौरान बड़ी पुत्री ही छोटी का ख्याल रखती है। ड्यूटी के दौरान छोटी पुत्री की याद आती है तो समय निकालकर मां व बेटी वीडियो कॉल से बात कर लेती हैं।

बारह घंटे की ड्यूटी के बाद जब वह घर लौटती है तो सुरक्षा को लेकर हर समय मन में शंका रहती है। वह सबसे पहले नहाकर कपड़ों को गर्म पानी से धोती हैं। उसके बाद ही दोनों बेटियों से मिलती है। पिछले दिनों साथी कांस्टेबल के संक्रमित होने का पता लगा तो घरवालों के साथ-साथ उसे भी चिंता सताने लगी थी। घर के सदस्य उसका हौंसला बढ़ाते रहते हैं।