10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुर्की के बाद अब लंदन कनेक्शन : संक्रमित युवक का दोस्त भी दूसरे दिन जांच में पॉजिटिव

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 9 निवासी संक्रमित युवक का दोस्त भी शुक्रवार को जांच में पॉजिटिव निकला। बीजेएस निवासी (21 ) युवक भी संक्रमित दोस्त के साथ लंदन से दुबई, दिल्ली होते हुए कैब से जोधपुर पहुंचा। हालांकि दोनों की तबीयत ठीक है। वे अपने परिजनों से फोन पर बात भी कर रहे हंै।
3 min read
Google source verification
corona positive patient friend also found positive in jodhpur

तुर्की के बाद अब लंदन कनेक्शन : संक्रमित युवक का दोस्त भी दूसरे दिन जांच में पॉजिटिव

जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 9 निवासी संक्रमित युवक का दोस्त भी शुक्रवार को जांच में पॉजिटिव निकला। बीजेएस निवासी (21 ) युवक भी संक्रमित दोस्त के साथ लंदन से दुबई, दिल्ली होते हुए कैब से जोधपुर पहुंचा। हालांकि दोनों की तबीयत ठीक है। वे अपने परिजनों से फोन पर बात भी कर रहे हंै। वहीं चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी संक्रमित के परिजन व अन्य संपर्क में आए लोगों को आयुर्वेद विवि करवड़ शिफ्ट कर दिया गया है। इन सभी की रिपोर्ट जांच में नेगेटिव आई है। इनको सब्जी बेचने वाले वेंडर को भी आयुर्वेद विवि शिफ्ट कर दिया गया है।

जोधपुर में 5 दिन में मिले 5 कोरोना संक्रमित, आइसोलेशन वार्ड का वीडियो वायरल कर बताई अव्यवस्थाएं

वहीं बीजेएस निवासी संक्रमित युवक के माता-पिता, घर में कार्यरत नौकर, उसकी पत्नी व दो बच्चे सहित अन्य संपर्क वालों को एम्स भर्ती कराया गया है। दोनों संक्रमित एमडीएम अस्पताल में भर्ती युवकों ने गो कोरोना कहते हुए अपना वीडियो वायरल भी किया। साथ ही खुद को अंदर स्वस्थ बताया। संक्रमित युवकों ने अस्पताल में दिए जाने वाले खाने को लेकर शिकायत की और बोले कि उन्हें दूर से खाना देकर चले जाते हैं।

जोधपुर कलक्टर ने फैलाई जागरूकता, जनता से अपील में कहा कोरोना को हराना है तो पार न करेंलक्ष्मण रेखा

दो पॉजिटिव भर्ती मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव
एमडीएम अस्पताल में इन दिनों कुल 6 पॉजिटिव रोगी भर्ती चल रहे हंै। इनमें दो की रिपोर्ट जांच में नेगेटिव आई है। इनमें एक 39 वर्षीय पाली निवासी मरीज और दूसरी प्रथम मरीज की शास्त्रीनगर सी सेक्टर निवासी चाची है। इनकी दोबारा जांच रिपोर्ट एसएन मेडिकल कॉलेज से कराई गई, जो अब नेगेटिव निकली। इनको अब दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। अब इनकी तीसरी बार और जांच कराई जाएगी।

जोधपुर की सब्जी मंडियों पर मंडरा रहा है कोरोनावायरस का खतरा, सोशल डिस्टेंसिंग भी यहां हो रही है फेल

इन्हें चिकित्सक आईसीएमआर की गाइडलाइन अनुसार उपचार दे रहे हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र आसेरी ने बताया कि रिपोर्ट नेगेटिव आना खुशी की बात है, लेकिन अभी मरीज भर्ती रहेंगे। प्रिंसिपल डॉ. जीएल मीणा ने कहा कि दोनों की जांच डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई है। गौरतलब हैं कि इन दोनों मरीजों को वेंटिलेटर की आवश्यकता नहीं पड़ी। शास्त्रीनगर निवासी वृद्धा की रिपोर्ट नेगेटिव आना भी सुखद है।

लॉकडाउन के चलते मंडियों में होने लगी है अनाज की कमी, सरकारों ने नहीं की पहल तो विकट हो जाएंगे हालात

सीनियर चिकित्सक की रिपोर्ट नेगेटिव
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज मेडिसिन विभाग के सीनियर चिकित्सक की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वे अब कुछ दिन या 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहेंगे। हालांकि उनका स्वास्थ्य सही है। इधर, स्क्रीनिंग जारी, साबुन से हाथ धोकर चला सकते काम उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि सर्वे व स्क्रीनिंग के दौरान ही कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव व रोकथाम युक्त पेम्पलेट्स का वितरण कर लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी।

कोरोनावायरस से बचने के लिए जोधपुर के बाशिंदों ने खुद बंद किए कॉलोनी के रास्ते, इनकी सजगता को सलाम

विभिन्न क्षेत्रों में 41 स्वास्थ्य दलों द्वारा 1016 घरों का सर्वे कर 5817 लोगों की स्क्रीनिंग में 9 सामान्य सर्दी-जुकाम (आईएलआई) के मरीज सामने आए जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर निरंतर अवलोकन किया जाएगा। सीएमएसचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि हर किसी को मेडिकल सेनेटराइजर की आवश्यकता नहीं क्योंकि आप घर में ही रह रहे हैं तो घर में बार-बार साबुन से या अल्कोहल युक्त हैंड रब से भी हाथ धो कर संक्रमण के खतरे से बच सकते हैं। इसके लिए अनावश्यक रूप से मेडिकल स्टोर पर सेनेटराइजर के लिए भीड़ ना करें।