10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना पॉजीटिव दो बाल अपचारी क्वॉरंटीन सेंटर से भागे

- बाल सुधार गृह भेजने पर कोरोना पॉजीटिव होने से छात्रावास में थे क्वॉरंटीन
less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना पॉजीटिव दो बाल अपचारी क्वॉरंटीन सेंटर से भागे

कोरोना पॉजीटिव दो बाल अपचारी क्वॉरंटीन सेंटर से भागे

दो बाल अपचारी क्वॉरंटीन सेंटर से भागे
- बाल सुधार गृह भेजने पर कोरोना पॉजीटिव होने से छात्रावास में थे क्वॉरंटीन
जोधपुर.
कोरोना संक्रमित होने पर मण्डोर में नौ मील स्थित हॉस्टल में क्वॉरंटीन दो बाल अपचारी गुरुवार देर शाम भाग गए। इससे हड़कम्प मच गया। मण्डोर थाना पुलिस ने तलाश शुरू कराई, लेकिन देर रात तक दोनों का सुराग नहीं लग पाया।
थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि सूरसागर व झंवर के दो बाल अपचारियों को पुलिस ने कुछ दिन पहले चोरी के मामले में पकड़कर बाल सुधार गृह भिजवाया था। कोविड-19 जांच में पॉजीटिव पाए जाने पर दोनों को नौ मील स्थित देवनारायण छात्रावास में क्वॉरंटीन किया गया था, जहां से देर शाम दोनों गायब हो गए। इसका पता लगने पर छात्रावास प्रबंधन ने तलाश कराई, लेकिन दोनों का पता नहीं लग पाया। तब पुलिस को सूचित किया गया। रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड के साथ ही दोनों बाल अपचारियों के घरों पर भी पुलिस ने तलाश की। फिलहाल दोनों बाल अपचारियों का पता नहीं लग सका।