10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Govt College: कोरोना का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

- राजकीय महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित
less than 1 minute read
Google source verification
Govt College: कोरोना का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

Govt College: कोरोना का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय महाविद्यालय में योजना मंच के तत्वावधान में कोरोना के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में भारत की अर्थव्यवस्था की जीडीपी कम होने, मांग व पूर्ति पर असर पडऩे, होटल पर्यटन व एयरलाइंस व्यवसाय में कर्मचारियों की छंटनी व वेतन कटौती, ऑनलाइन व्यापार, ऑनलाइन शिक्षा का उपयोग बढऩे, फार्मा इंडस्ट्री में अनुसंधान बढऩे, स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन व उपभोग बढऩे और सामाजिक रीति रिवाज व परंपराओं में परिवर्तन से जीवन शैली में आए बदलाव को लेकर छात्र छात्राओं ने निबंध लिखे।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ ललिता परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की खुशी सोलंकी ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के सुरेंद्र सिंह ने द्वितीय स्थान और बीकॉम तृतीय वर्ष की पायल मांगर व बीएससी तृतीय वर्ष की सरिता सांखला ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका प्रतिभा सोनी और डॉ सुषमा सोलंकी ने निभाई। सह समन्वयक संजीव कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।