11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर के 100 में से 28 लोगों में कोरोना वायरस

covid-19 - अनुशासन पखवाड़ा भी नहीं लगा पाया लगाम- रिश्तेदार-मित्रों को ‘कोरोना प्रुफ’ समझने की भूल कर हमारा शहर- 1429 संक्रमित रोज आ रहे, ठीक होने वालों की संख्या केवल 537
2 min read
Google source verification
शहर के 100 में से 28 लोगों में कोरोना वायरस

शहर के 100 में से 28 लोगों में कोरोना वायरस

जोधपुर. अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो यह सोचते हैं कि मित्र, रिश्तेदार अथवा पड़ौसी के साथ मास्क लगाने की क्या आवश्यकता है? वे तो अपने ही हैं। ऐसा है तो सावधान हो जाइए। आपके इन्हीं अपनों में से कई वायरस लिए बैठे हैं। वर्तमान में शहर के 100 में से 28 लोगों में कोराना वायरस है। यह अलग बात है कि किसी में मामूली खराश ही है तो कोई ऑक्सीजन पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। जोधपुर में अप्रेल महीने में कोरोना के दूसरे फेज की शुरुआत हुई थी। महीने के पहले पखवाड़े में संक्रमण दर 13 प्रतिशत थी जो अब बढकऱ 28 प्रतिशत तक पहुंच गई है। अनुशासन पखवाड़ा भी इस पर लगाम नहीं लगा पाया है।

20 हजार संक्रमित, 7500 ही ठीक हुए
पिछले एक पखवाड़े से शहर में हर रोज औसतन 1429 व्यक्ति जांच में संक्रमित निकल रहे हैं। हर रोज करीब 11 लोगों की मौत हो रही है। चिंता जनक बात यह है इसमें से केवल 537 व्यक्ति ही प्रतिदिन कोरोना से रिकवर हो पा रहे हैं। गत एक पखवाड़े में 20 हजार लोग जांच में कोरोना संक्रमित मिले लेकिन इसमें से केवल 7512 व्यक्ति ही कोरोना से ठीक हो पाए अथवा से अस्पताल से छुट्टी मिल पाई।

18 हजार एक्टिव केस, हर रोज जुड़ रहे 892 नए रोगी
संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या एक तिहाई ही होने से जोधपुर में प्रतिदिन 892 नए रोगी एक्टिव केस में जुड़ रहे हैं। यही कारण है कि अस्पतालों में जगह कम पडऩे लग गई है। वर्तमान में जोधपुर में करीब 18000 कोरोना के एक्टिव रोगी है जो शहर के अस्पतालों, कोविड सेंटर और घरों में होम आइसोलेशन में है।

ऐसे बढ़ा संक्रमण
दिन --------पॉजिटिव ---संक्रमण दर
13 अप्रेल ---- 770 ----17.3
14 अप्रेल ----820 ----21.3
15 अप्रेल ----847 ----21.6
16 अप्रेल ----1144 ----27.9
17 अप्रेल ----1265 ----21.2
18 अप्रेल ----1695 ----33.0
19 अप्रेल ----1641 ---- 43.0
20 अप्रेल ----1545 ----23.0
21 अप्रेल ----1523 ----24.2
22 अप्रेल ----1921 ----37.0
23 अप्रेल ----1711 ----26.0
24 अप्रेल ----2015 ----31.0
25 अप्रेल ----1411 ----21.6
26 अप्रेल ----1711 ----46.2
27 अप्रेल ---- 1924 ----27.0

............................

- 13 प्रतिशत ही संक्रमण दर थी अप्रेल के प्रथम पखवाड़े में
- 28 प्रतिशत संक्रमण दर हो गई दूसरे पखवाड़े में
- 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई अप्रेल के दूसरे पखवाड़े में अब तक