
कोरोना से बचाव को लेकर जेएनवीयू में वेबिनार
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कोविड-19 महामारी पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।
वेबिनार के मुख्य वक्ता अहमदाबाद स्थित जाइडस अस्पताल के कार्डियक सर्जन डॉ संदीप अग्रवाल ने कोरोना की उत्पत्ति, संक्रमण, बचाव, लक्षणों की पहचान और इसके उपरांत होने वाली जटिलताओं को अपनी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा समझाया। उन्होंने कोराना से जुड़ी भ्रांतियों तथा जिज्ञासाओं का निवारण भी किया। एनएसएस समन्वयक डॉ केआर पटेल ने एनएसएस की मुख्य अवधारणा से अवगत कराया। एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवाकर्मों जैसे रक्तदान, प्लाज्मा दान, सैनिटाइजर का वितरण, राशन सामग्री का वितरण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो पीसी त्रिवेदी ने की। उन्होंने एनएसएस के मूलवाक्य स्वयं से पहले आप को इस विपदा में चरितार्थ करने का आह्वान किया। एनएसएस स्वयंसेविका चंचल शर्मा ने कोरोना योद्धा के लिए स्वरचित कविता वाचन किया। आयोजन सचिव प्रो प्रवीण गहलोत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ प्रियंका पुरोहित ने किया।
Updated on:
23 May 2021 07:12 pm
Published on:
23 May 2021 06:58 pm
