10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की मार से करोड़ों का व्यापार प्रभावित, 30 प्रतिशत कम हुआ निर्यात

कोरोना का असर निर्यात उद्योग पर भी देखने को मिला है। जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट मार्केट जो सीधे तौर पर विदेशी बायर्स पर टिका है उस पर विपरित असर पडऩा शुरू हो गया है। अब तक 30 प्रतिशत कंटेनर जाना कम हुए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
coronavirus effect on import export handicraft business in india

कोरोना की मार से करोड़ों का व्यापार प्रभावित, 30 प्रतिशत कम हुआ निर्यात

जोधपुर. कोरोना का असर निर्यात उद्योग पर भी देखने को मिला है। जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट मार्केट जो सीधे तौर पर विदेशी बायर्स पर टिका है उस पर विपरित असर पडऩा शुरू हो गया है। अब तक 30 प्रतिशत कंटेनर जाना कम हुए हैं। यदि विदेशों में स्थिति नहीं सुधरी तो संकट और गहरा सकता है। इससे हजारों लोगों के रोजगार पर भी असर पड़ा है। कोरोना इफेक्ट के चलते हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों के कुछ बायर्स ने अपने ऑडर होल्ड पर रखा दिए हैं।

कई बायर्स ने तो अपने ऑर्डर कैंसल भी करा दिए हैं। इससे यूनिटों में काम प्रभावित हुआ है। जिससे कर्मचारी बेरोजगार होने की कगार पर हैं। अभी तक तो कर्मचारियों को निर्यातकों ने रोजगार दे रखा है। लेकिन जल्द ही कोरोना वायरस का प्रकोप यूरोप एवं अमेरिका में कम नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों के कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे।

अभी दे रहे ऑफर
स्टॉक क्लीयर करने के लिए कुछ ऑनलाइन पोर्टल पर निर्यातक अपने प्रोडक्ट डिस्प्ले कर रहे हैं। कुछ निर्यातक कोरोना से उत्पन्न हुई स्थिति को सही होने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे विदेशी बायर्स अपना स्टॉक बेच सके। कुछ युवा निर्यातक कोरोना के कारण विदेशों में स्थिति बिगड़ते देख देश में ही डोमेस्टिक मार्केट में अपने प्रोडक्टस बेचने की कोशिश कर रहे हैं। कई ऑनलाइन पोर्टल पर युवा निर्यातकों ने अपने प्रोडक्ट रजिस्टर करवा लिए हैं।

फैक्ट फाइल
- 750 हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर है जोधपुर में।
- 50 हजार आर्टिजन जुड़े हैं।
- 3 हजार करोड़ रुपए का वार्षिक निर्यात होता है।
- 30 प्रतिशत निर्यात कंटेनर कम हुए हैं।